मायावती ने कहा- हैदराबाद पुलिस से सबक ले UP पुलिस, रेपिस्टों के मन में पैदा होगा डर

Published : Dec 06, 2019, 11:10 AM ISTUpdated : Dec 06, 2019, 11:21 AM IST
मायावती ने कहा- हैदराबाद पुलिस से सबक ले UP पुलिस, रेपिस्टों के मन में पैदा होगा डर

सार

यूपी के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता पर बयान देते हुएए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीखना चाहिए। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी में पुलिस ने जो आरोपियों के साथ किया उससे रेपिस्टों के मन में डर पैदा होगा। ऐसा ही डर यूपी पुलिस को भी आरोपियों के मन में लाना चाहिए।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता पर बयान देते हुएए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीखना चाहिए। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी में पुलिस ने जो आरोपियों के साथ किया उससे रेपिस्टों के मन में डर पैदा होगा। ऐसा ही डर यूपी पुलिस को भी आरोपियों के मन में लाना चाहिए। तभी प्रदेश में रोजना हो रही रेप गैंगरेप की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है। 

मायावती ने कहा, यूपी पुलिस तो आरोपियों (रेपिस्टों) को सरकारी मेहमान बनाकर रखती है। ये हमारे लिए बड़ी ही शर्म की बात है। इससे पीड़ित परिवार को इंसाफ भी नहीं मिलता। 

मायावती ने इस वजह से यूपी पुलिस को दी हैदराबाद से सीखने की सलाह
बीते 27 नवंबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद पीड़िता की हत्या कर लाश को जला दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह सभी आरोपियों को पुलिस सीन रिक्रिएट कराने ले गई थी। घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद एनकाउंटर में चारों की मौत हो गई। 

क्या है उन्नाव का मामला
उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को गुरुवार को जिंदा जला दिया गया। युवती के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने आपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले ही आरोपियों जेल से जमानत पर बाहर आए थे। पीड़िता 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गई है। उसे गुरुवार देर शाम लखनऊ से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 2 August 2026: 7 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बदलेगा मौसम
1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम