भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के बिगड़े बोल, बाबरी और ज्ञानवापी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Published : May 10, 2022, 02:24 PM IST
भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के बिगड़े बोल, बाबरी और ज्ञानवापी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

सार

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि 1992 में तथाकथित मस्जिद ध्वस्त की थी और अब 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद ध्वस्त करेंगे। पूर्व विधायक बोले भगवान काशीनाथ का परिवार बसाकर असली रूप में लेकर आएंगे ।आगे कहा ज्ञानवापी मस्जिद को ध्वस्त कर भगवान भोलेनाथ का परिवार बसाकर संपूर्ण मंदिर बनाया जाएगा

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता संगीत सोम ने मेरठ के ज्वालागढ़ चौराहे पर आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बेहद विवादास्पद बयान दिया है। संगीत सोम का या विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या बोले भाजपा नेता संगीत सोम
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा कि औरंगज़ेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी. 1992 में तथाकथित मस्जिद ध्वस्त की गई थी और अब 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद की बारी है. मुसलमान आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद को खड़ा किया था उसे वापस लेने का समय आ गया है.  इसके अलावा उन्होंने कहा कि बनारस में भगवान काशीनाथ का मंदिर बनाया जाएगा. रामलला कई सालों से तिरपाल में रहे. अब वह भव्य भवन में आ रहे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को ध्वस्त कर भगवान भोलेनाथ का परिवार बसाकर संपूर्ण मंदिर बनाया जाएगा।

महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती पर मुख्य अतिथि
ज्वालागढ़ के चौराहे पर सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को वीर शिरोमणि, मां भारती के वीर पुत्र, पूज्य महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर ज्वालागढ़ चौराहे पर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संगीत सोम ने वहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी।मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए।

चारधाम यात्रा में आसान नहीं है पहाड़ पर चढ़ाई, जरा सी ढिलाई ले लेती है यात्रियों की जान, इन बातों का रखे ख्याल
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका