मेरठ: मारपीट के मामले में जांच करने गई पुलिस के साथ हाथापाई, मौका पाकर आरोपी हुआ फरार

Published : Jun 27, 2022, 10:32 AM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 08:08 PM IST
मेरठ: मारपीट के मामले में जांच करने गई पुलिस के साथ हाथापाई, मौका पाकर आरोपी हुआ फरार

सार

मेरठ में मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई की घटना सामने आई। इस बीच मौका पाकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

मेरठ: जनपद में देर रात पुलिस से हाथापाई का मामला सामने आया। रविवार को देर रात यहां पुलिस मारपीट के आरोपित को पकड़ने के लिए गई हुई थी। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों से आरोपित के स्वजनों ने हाथापाई शुरू कर दी। इन सब के बीच मौके का फायदा उठाते हुए आरोपित वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इस मामले के बाद पुलिस की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है। 

दो दिन पहले आरोपित का पड़ोसी से हुआ था झगड़ा 
यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत क्षेत्र से सामने आया। यहां केश्याम नगर में रहीस एक किराये के मकान में रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया। मिर्ची नाम के पड़ोसी से विवाद के बीच पड़ोसी अख्तरी ने दोनों में बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना के बाद रहीस तो मकान खाली करके चला गया था, लेकिन मिर्ची ने महिला को देख लेने की धमकी दी। 

बीच-बचाव के बाद महिला से हुआ था विवाद
रहीस के जाने के बाद रविवार की ही रात को मिर्ची ने अख्तरी से मारपीट की। मामले में आसपास के लोगों ने किसी तरह से वहां पर बीच बचाव करवाया और विवाद न करने की सलाह दी। हालांकि इस विवाद के सामने आने के बाद पीड़िता ने चौकी पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत कर दी। मामले को लेकर पुलिस ने पीड़िता की बात सुनने के बाद आरोपित की खोजबीन शुरू की। इन सब के बीच पुलिसकर्मी मिर्ची को पकड़ने के लिए पहुंचे तो वहां पर भी विवाद सामने आया। आरोप है कि मिर्ची के परिजन पुलिस से भी उलझ गए। उन्होंने मौके पर ही हाथापाई भी शुरू कर दी। यहां तक पुलिस को घर में भी दाखिल नहीं होने दिया। इस पूरे प्रकरण के बीच आरोपित मौका पाकर वहां से फरार होने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने विरोध कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने पहुंचाया। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस अब आरोपित के रिश्तेदारों के घर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है। 

37 दारोगा और 25 सिपाही उन्नाव से आज होंगे रवाना, गैर जनपदों में मिलेगी जिम्मेदारी

बाराबंकी: 4 माह पहले हुए निकाह के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर भगाया, रात में 5 किमी पैदल चलकर मायके आई पीड़िता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल