तांत्रिक पति ने पत्नी को सिगरेट से दागा, चीख सुनकर पड़ोसियों ने की खोजबीन तो नशीला दवा देकर बनाया बंधक

Published : Jun 20, 2022, 07:54 PM IST
तांत्रिक पति ने पत्नी को सिगरेट से दागा, चीख सुनकर पड़ोसियों ने की खोजबीन तो नशीला दवा देकर बनाया बंधक

सार

मेरठ में एक तांत्रिक ने पत्नी को बंधक बनाकर उसे सिगरेट से दागा। इस बीच पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

मेरठ: एक तंत्रिक के द्वारा अपनी ही पत्नी को बंधक बनाने और सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने संबंध बनाने से इंकार किया था महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग उसकी जानकारी करने पहुंचे तो तांत्रिक ने उसे नशीला पदार्थ देना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ही जब महिला तांत्रिक के चंगुल से छूटकर किसी तरह से परिजनों के पास पहुंची तो उसने पूरी आपबीती बताई। पीड़िता की हालत देखकर परिजनों के भी होश उड़ गए। इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत भी की गई है। 

मायके से बहला-फुसलाकर ले गया तांत्रिक
आपको बता दें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी विवाहिता की शादी तकरीबन चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद महिला को पति के तंत्र क्रिया के बारे में जानकारी लगी। इसके चलते अक्सर उनके बीच विवाद हुआ और महिला मायके आ गई। तीन माह पहले उसके स्वजन को बहला-फुसलाकर तांत्रिक किसी तरह से उसे अपने साथ में ले गया। आरोप है कि महिला ने जब उसके साथ संबंध बनाने से इंकार किया तो उसे नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाया गया। इतना ही नहीं उसे सिगरेट से दागा भी गया। 

मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस 
दो दिन पहले जब तांत्रिक बाजार गया तो विवाहिता ताला तोड़कर वहां से फरार हो गई। वह मायके श्यामनगर आ पहुंची। परिजनों के पास पहुंचने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामले को लेकर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। इस बीच पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कम दहेज की वजह से भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। इस बात की शिकायत पुलिस और मायके वालों से करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। 

बारिश के बीच सीवर में जा घुसे पति-पत्नी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

बांदा: सांप ने काटा तो गुस्से में उसे ही चबाकर खा गया किसान, घरवालों ने पिटवाया ढोल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा