मेरठ: युवक की चाकू गोदकर हत्या, घटना से नाराज ठाकुर समाज ने आरोपी के घर में लगाई आग, अधिकारियों से की ये मांग

Published : Sep 09, 2022, 11:30 AM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 11:34 AM IST
मेरठ: युवक की चाकू गोदकर हत्या, घटना से नाराज ठाकुर समाज ने आरोपी के घर में लगाई आग, अधिकारियों से की ये मांग

सार

मेरठ में शराब के नशे में दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से नाराज ठाकुर समाज ने आरोपियों के घर को आग लगा दी। परिवार ने अधिकारियों से मुआवजे और आरोपियों पर गैंगेस्टर कार्रवाई की मांग की है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पीड़ित युवक की मदद करने और बीचबचाव करने आए युवक के चाचा पर भी दोनों आरोपितों ने हमला कर दिया। यह घटना मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव की है। इस हमले के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा वीर सिंह इस हमले में घायल हो गए है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गए।

ठाकुर समाज ने आरोपियों के घर में लगाई आग 
इस घटना पर आक्रोशित ठाकुर समाज के लोगों ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया। जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसी बीच हत्या और आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ दौराला समेत कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग करते हुए कहा है कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक परिजन दीपक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पीड़ित परिवार ने की ये मांग
दीपक की हत्या के बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलवाया था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा था कि जिस घर में आद लगाई गई थी, वह मेन रास्ते से 200 मीटर अंदर गली में था। इसलिए वहां पर पानी का पाइप ले जाने में काफी दिक्कत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक के चाचा वीर सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। वीर सिंह ने सीओ दौराला और एसपी सिटी से कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई और घर पर बुलडोजर चलाया जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाए। इन्होंने आगे कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

11 साल की बेटी को बर्गर का लालच देकर मां-बाप ने किया ऐसा धोखा, सुनकर रूह कांप उठेगी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस