गोंडा में आसाराम बापू आश्रम में खड़ी कार से लापता किशोरी का शव हुआ बरामद, 7 लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर

उत्तर प्रदेश के गोंडा में आश्रम के बाहर खड़ी एक कार से किशोरी का शव बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी बीते चार दिनों से लापता थी। फिलहाल पुलिस आश्रम को सील कर जांच में जुट गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2022 5:15 AM IST / Updated: Apr 08 2022, 12:00 PM IST

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ। जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी। यह आश्रम जहां कार से शव की बरामदगी हुई है वह बेमौर गांव के पास बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी आश्रम और गाड़ी की जांच में लगी हुई है। 

4 दिनों से लापता थी किशोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी बीते चार दिनों से घर से गायब थी। उसका शव आसारामू बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से बरामद किया गया। कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी। इसके बाद ही आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी को खोलकर देखा। गाड़ी खोलकर देखे जाने के बाद सभी दंग रह गए। उसके अंदर से शव को बरामद किया गया। वहीं शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया। मामले की जांच में लगी पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। 

कार से बदबू आने के बाद लगा पता 
यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव से सामने आया है। यह कई दिनों से खड़ी कार से जब बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद आश्रम के चौकीदार ने ही कार को खोलकर देखा। कार के अंदर से शव बरामद होने के बाद मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। जिसके बाद सामने आया कि किशोरी चार दिनों से गायब थी। वहीं यह घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

योगी सरकार 100 दिन में एक हजार अपराधियों को दिलाएगी सजा, महिलाओं और बच्चों पर जुल्म करने वालों पर नजर

बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब का प्रयोग जरूरी: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

Share this article
click me!