गाजियाबाद: मां-बेटी की सिर कुचल कर की गई हत्या, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Sep 18, 2022, 05:11 PM IST
गाजियाबाद: मां-बेटी की सिर कुचल कर की गई हत्या, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

सार

यूपी के मुरादाबाद जिले में मां-बेटी की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पति की 9 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मां-बेटी कि सिर कुचल कर उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतका के पति की 9 साल पहले किसी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद वह महिला अपनी बेटी के साथ अपने ससुराल में रहती थी। वहीं मृतका का 13 वर्षीय बेटा नवनीत अपने ननिहाल में रहता था। यह घटना गजरौला थानाक्षेत्र के गांव कांकाठेर की है। इस मामले की जानकारी उस दौरान हुई जब गांव की अन्य महिलाओं ने दूध लेने जाने के लिए उन्हें आवाज लगाई। काफी देर इंतजार करने के बाद तब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो महिलाओं ने घर के अंदर जाकर देखा। अंदर का नजारा देख महिलाओं के पैरों चले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मथिलेश और 10 वर्षीय बेटी शिवी के सिर पर कई बार सिलबट्टे से हमला किया गया है। वहीं मृतक महिला के मायके वालों को जानकारी होने पर उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करते हुए आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद के चलते उनकी बेटी और नातिन की हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान एडीजी, डीआइजी, एसपी, एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। गांव वालों से जानकारी हुई कि मिथिलेश सिलाई करके अपनी रोजी रोटी चलाती थी। वहीं इस दोहरे हत्याकांड से गांव में हड़कंप मच गया।

नाराज परिजनों ने किया रोडजाम
ग्रामीणों के अनुसार, मृतका ने कोई जानवर नहीं पाल रखा था। इसलिए वह गांव की महिलाओं के साथ किसान जोधा सिंह के यहां से दूध लेने जाती थी। रविवार सुबह जब गांव की महिलाओं ने उसे दूध लेने जाने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि पुलिस को पत्थर का सिलबट्टा भी मिला है। उसके कई टुकड़े थे। जिसमें से खून से सना कुछ टुकड़ा चारपाई के नीचे और कुछ शौचालय के पास रखा मिला है। वहीं पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मायके वालों ने नाराजगी जताई है कि उनके घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाराज मायके वालों ने भारी भीड़ में एकत्र होकर थाने के बाहर सड़क को जाम कर दिया था। 

'मम्मी मैं दिल्ली में हूं और वापस नहीं आऊंगी' कई दिनों से लापता युवती ने मां को किया फोन, अनहोनी की आशंका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता