7वीं क्लास के बच्चे के प्यार में इस कदर पागल हुई 3 बच्चों की मां, छोड़ा परिवार और कर गई शर्मनाक कांड

Published : Mar 17, 2021, 02:14 PM ISTUpdated : Mar 17, 2021, 02:15 PM IST
7वीं क्लास के बच्चे के प्यार में इस कदर पागल हुई 3 बच्चों की मां, छोड़ा परिवार और कर गई शर्मनाक कांड

सार

गांव वालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था कि दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे।  बहरहाल, परिवार और कुछ गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

गोरखपुर (Uttar Pradesh)। तीन बच्चों की मां गांव निवासी एक 15 साल के लड़के को दिल दे बैठी। दोनों की लव स्टोरी का पता गांव के लोगों को पता लगता कि वे फरार हो गए। परिवार के लोगों के मुताबिक लड़का कक्षा सातवीं का छात्र है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। यह घटना कैम्पियरगंज क्षेत्र की है।

यह है पूरा मामला
तीन बच्‍चों की मां गांव के ही एक 15 साल के लड़के से प्यार करने लगी। गांव के लोगों को दोनों के लव स्टोरी का पता लगता कि इसके पहले वे 10 मार्च की रात को अचानक गायब हो गए। गांव में तीन बच्‍चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हो हल्‍ला मच गया।

शिकायत सुनकर हैरान रह गई पुलिस
लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया गया पर दोनों नहीं अभी तक नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्‍कर में पड़ गई।

गांव वालों ने सुनाई ये कहानी
गांव वालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था कि दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे।  बहरहाल, परिवार और कुछ गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'योगी नहीं तो UP नहीं', शिवसेना ने CM योगी को क्यों बताया हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा?
संभल में अखिलेश यादव ने क्यों पूछा लक्स साबुन और तेल का रेट? जानें क्यों बोले- 'जा रही योगी की कुर्सी'