5वें दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, लालू यादव ने बेटे तेजस्वी के साथ जाकर लिया हालचाल, देखें तस्वीरें

Published : Oct 06, 2022, 08:58 AM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 09:00 AM IST
5वें दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, लालू यादव ने बेटे तेजस्वी के साथ जाकर लिया हालचाल, देखें तस्वीरें

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में अभी कोई खास सुधार नहीं हुआ है। 5वें दिन भी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। इस बीच यूरिन इंफेक्शन पहले के मुकाबले कुछ कम हुआ है।

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को भी उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं देखा गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि कोई भी संतोषजनक सुधार नहीं है। रविवार से ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच यूरिन इंफेक्शन पहले से कुछ कम हुआ है। लेकिन वह ऑक्सीजन लेबल अभी भी मेनटेन नहीं रखा पा रहे हैं। इस बीच क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डॉ. यतिन मेहता की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। 

लालू यादव और तेजस्वी यादव ने जाकर लिया हालचाल
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव अपने पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ में बुधवार शाम मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सपा संरक्षक को देखा और हालचाल लिया। दोनों ने आईसीयू के बाहर खड़े होकर दूर से ही मुलायम सिंह यादव को देखा और परिजनों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इस बीच उनके पुत्र और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से काफी देर तक बातचीत हुई। अस्पताल में एक घंटा रहने के बाद दोनों वापस दिल्ली चले गए। ज्ञात हो कि लालू यादव की बेटी की शादी मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही हुई है।

'रविवार के मुकाबले सुधार लेकिन गंभीर है अभी हालत'
बुधवार को ही मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी मेदांता पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव और उनके परिवार के लोगों से तकरीबन एक घंटे तक बातचीत की। उनके द्वारा कामना की गई कि जल्द ही नेताजी स्वस्थ हो जाए। अस्पताल से निकलकर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि रविवार के मुकाबले मामूली सुधार जारी है। आपको बता दें कि मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह के पास उनके बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उनके भाई शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव तथा भतीजा धर्मेंद्र यादव मौजूद हैं। 

इस तरह से साधना गुप्ता के करीब आए थे मुलायम सिंह यादव, काफी चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

अब तक ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर, जानिए 55 सालों में क्या पाया और क्या खोया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : जिंदा जल रहे थे यात्री, भयानक था कालरात्रि का मंजर
Delhi-Agra Expressway Accident: घने कोहरे में 7 बसें-3 कार आपस में टकराईं, चार की मौत