काशी में हुए बदलाव की आरजू राणा देउबा ने की तारीफ, जानिए क्यों पीएम मोदी और सीएम योगी को कहा धन्यवाद

Published : Apr 03, 2022, 05:44 PM IST
काशी में हुए बदलाव की आरजू राणा देउबा ने की तारीफ, जानिए क्यों पीएम मोदी और सीएम योगी को कहा धन्यवाद

सार

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा ने वाराणसी में हुए बदलाव की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि काशी में जो बदलाव हुआ है उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे दूसरे शहर में आ गए हो। 

वाराणसी: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा ने वाराणसी में हुए बदलाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पहली बार 1990 में भारत आई थीं। इसके बाद वह 2017 में और अब 5 सालों के बाद यहां आई हैं। लेकिन इस बीच में जो भी बदलाव हुआ है उसे देखकर लगता है जैसे की वह खुद किसी दूसरे शहर में आ गई हैं। 
आरजू राणा देउबा ने कहा कि जब वह पहले काशी आई थीं तो यहां की गलियां संकरी थीं। उस समय काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। हालांकि अब जो बदलाव हुए हैं उसमें इसे काफी भव्य तरह से बनाया गया है। यहां से पूरी गंगा दिखाई दे रही है और सब कुछ बहुत साफ है। 

'भारत और नेपाल वास्तव में हैं एक'
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से भारत और नेपाल वास्तव में एक ही हैं। नेपाल में काशी को एक ऐसी जगह के रूप में देखा जाता है जहां आप आखिरी सांस लेंगे तो स्वर्ग पहुंच जाएंगे। जिस तरह से उनके पति का गर्मजोशी से स्वागत हुआ उससे वह दोनों ही काफी ज्यादा प्रभावित हैं। 

पीएम मोदी और सीएम योगी को कहा धन्यवाद 
आरजू राणा देउबा ने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के बहुत नज़दीक के संबंध है। यह संबंध हमेशा के लिए है, सदा से चले आ रहे हैं और सदा के लिए चलते रहने चाहिए। यह संबंध चलेगा ही क्योंकि हमारे यहां के लोग पूजा करने के लिए यहां आते हैं और यहां के लोग नेपाल जाते हैं। नेपाल के लोग भी चाहते हैं कि भारत के साथ संबंध अच्छे हो। जिस तरह से हमारा गर्मजोशी के साथ यहां स्वागत किया गया, उससे मेरे पति बहुत प्रभावित हुए। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी CM योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहते हैं।

आपको बता दें कि नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद यूपी के वाराणसी से रवाना हुए। जिस दौरान उन्हें विदा किया गया उस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी भी वहां पर रही। 

धोखा खाकर शोहदा फिर कर बैठा वही हरकत, जींस-टीशर्ट वाली लड़कियों की सच्चाई जानने के बाद कान पकड़कर मांगी माफी

श्रीलंका में हुई देवरिया के दिनेश की मौत, शव के बदले कंपनी रख रही है शर्त

बुलडोजर ट्रेलर के बाद गैंगरेप केस में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ