दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिली इस समय की डिमांडिंग चीज, सरकार भी है इससे परेशान

Published : Dec 11, 2019, 12:37 PM ISTUpdated : Dec 11, 2019, 01:07 PM IST
दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिली इस समय की डिमांडिंग चीज, सरकार भी है इससे परेशान

सार

यूपी के हरदोई में दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट में ऐसी चीज मिली जो कि इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में है। यही नहीं, देश में हर ओर इसकी चर्चा है। सरकार भी इसको लेकर परेशान है। वहीं, इस ​गिफ्ट को लेकर पूरे शादी में चर्चा बनी रही।

हरदोई (Uttar Pradesh). यूपी के हरदोई में दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट में ऐसी चीज मिली जो कि इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में है। यही नहीं, देश में हर ओर इसकी चर्चा है। सरकार भी इसको लेकर परेशान है। वहीं, इस ​गिफ्ट को लेकर पूरे शादी में चर्चा बनी रही।

क्या है पूरा मामला
शाहाबाद के रहने वाले मोहम्मद आसिफ की शादी के बाद मंगलवार को दावत ए वलीमा का आयोजन किया गया था। इसमें आसिफ के दोस्त फैज हैदर, डॉ मनीष, उमेश चौधरी और रेहान खां गिफ्ट के रूप में एक बड़ा डिब्बा लेकर पहुंचे। दोस्तों ने गिफ्ट देकर नवदंपति से वहीं उससे खोलने की जिद की। आसिफ ने भी दोस्तों की बात मानते हुए उसे खोला तो अंदर प्याज निकला। इस दोस्तों का कहना है, प्याज की कीमत इस लायक हो चुकी है कि इसे उपहार के तौर पर भी दिया जा सकता है। बता दें, प्याज इस समय देश के कई हिस्सों में 120 प्रति किलो से ज्यादा कीमत में बिक रहा है।

प्याज लूट का मामला आ चुका है सामने
बता दें, कीमतें बढ़ने के बाद प्याज इन दिनों चोरों के राडार पर भी है। राजधानी लखनऊ में ही सोमवार रात एक सब्जी व्यापारी के यहां से प्याज और लहसुन की चोरी हुई। गौर करने वाली बात ये है कि चोरों ने अन्य सब्जियों को हाथ तक नहीं लगाया। वहीं, गोरखपुर में भी बदमाशों ने 50 किलो प्याज लूट लिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा