हिंदू लड़की से शादी के लिए चांद ने खुद को बताया पिंटू पंडित, सच सामने आने के बाद युवती ने किया ऐसा हाल

Published : Aug 02, 2022, 08:08 AM IST
हिंदू लड़की से शादी के लिए चांद ने खुद को बताया पिंटू पंडित, सच सामने आने के बाद युवती ने किया ऐसा हाल

सार

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में युवक ने हिंदू बताकर युवती से शादी करने का दबाव बनाने लगा। इसी को लेकर लड़की ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके है, जहां यवुती से छिपाकर गैर समुदाय के युवक दोस्ती करते है और फिर शादी को लेकर जबरन दबाव बनाते है। ऐसा ही एक मामला यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से सामने आया है। यहां एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि दूसरे समुदाय का एक युवक कथित तौर पर खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चांद से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी युवक है ऑटो चालक
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के दनकौर क्षेत्र का है। जहां एक लड़की ने लव जिहाद को लेकर शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मऊ की रहने वाली एक छात्रा ने थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है कि चांद नामक युवक कथित रूप से अपने आप को हिंदू और खुद का नाम पिंटू पंडित बताता था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ऑटो चालक है। पीड़ित लड़की उसके ऑटो से कॉलेज आती-जाती थी।

कॉलेज आने-जाने में हुई पहचान
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी के अनुसार पीड़िता जब ऑटो से कॉलेज आती-जाती तो तभी दोनों के बीच पहचान हो गई। समय के साथ दोनों की दोस्ती हो गई। आगे कहते है कि आरोपी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की को बाद में पता चला कि आरोपी दुसरे समुदाय का है और अभी तक अपना नाम पिंटू पंडित बताता रहा। उन्होंने आगे बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की जानकारी जब हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों को पता चली तो थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को शांत करा दिया है।
 

प्रेमी से शादी के लिए युवती ने जो किया.. उसकी हो रही तारीफ, लोग बोले ये है सच्चा प्यार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम