नोएडा: शादी का झांसा देकर युवक करता रहा 1 साल तक दुष्कर्म, गर्भवती हुई प्रेमिका तो आरोपी ने कर डाला ऐसा काम

Published : Dec 05, 2022, 10:19 AM IST
नोएडा: शादी का झांसा देकर युवक करता रहा 1 साल तक दुष्कर्म, गर्भवती हुई प्रेमिका तो आरोपी ने कर डाला ऐसा काम

सार

यूपी के नोएडा में शादी का झांसा देकर युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से 1 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब युवती गर्भवती हो गई तो वह शादी का दबाव बनाने लगी। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने उसे गांव से बाहर निकलवा दिया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोस में किराये पर रह रही युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद युवक ने मारपीट कर युवती को गांव से निकलवा दिया। पीड़िता अब युवक के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है। जिसके बाद पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब 20 साल से एक परिवार किराये पर रह कर राजमिस्त्री का काम करता है।

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है पीड़िता
वहीं राजमिस्त्री की बेटी नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2021 में दोस्त की शादी में पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर देकर बातचीत करनी शुरूकर दी। इसके बाद युवक ने पीड़िता के साथ नोएडा जाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। 1 साल तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

शादी का दबाव बनाने पर की मारपीट
इस दौरान जब युवती 6 माह की गर्भवती हो गई तो वह शादी का दबाव बनाने लगी। जिस पर युवक ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गांव से निकलवा दिया। तब से पीड़िता अकेले नोएडा में रहकर नौकरी कर रही है। पीड़ता का आरोप है कि ग्रामीण पीड़िता को रुपए दिलाकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिसंबर महीने के अंत में किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। वहीं इससे पहले आरोपी युवक दुष्कर्म मामले में जिला बुलंदशहर से जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NRI का 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग कैब में छूटा, नोएडा पुलिस ने सिर्फ 4 घंटे में खोज डाला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बेटियों के लिए खुशखबरी! MMMUT में बन रहा है नया गर्ल्स हॉस्टल, CM योगी ने किया शिलान्यास
UP Tourism News: योगी सरकार में यूपी में ‘टेंपल इकोनॉमी’ का उदय, 9 साल में पर्यटन से बना मजबूत आर्थिक आधार