कांग्रेस की ये नेता सपा के पूर्व प्रवक्ता से करने जा रही शादी, 18 की उम्र में शुरू की थी राजनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2019 4:55 AM IST / Updated: Nov 28 2019, 11:25 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में सात फेरे लेंगे। सूत्रों की माने तो ये उनकी लव मैरिज है। लेकिन दोनों अपने परिवार के रजामंदी से शादी कर रहे हैं। 

जाने कौन हैं पंखुड़ी पाठक 
पंखुड़ी पाठक मूल रूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं ।उन्‍होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। पंखुड़ी का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। उनके माता-पिता डॉक्‍टर हैं। साल 2010 में पंखुड़ी ने दिल्‍ली के हंसराज कॉलेज में जॉइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था। तब उनकी उम्र महज 18 साल थी और यहीं से मुख्‍यधारा की राजनीति में उनकी एंट्री हुई थी।

सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं कई बड़े नेता 
दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया था। 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। जिसके बाद उनकी प्रसिद्धि बढ़ने लगी। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ट्विटर पर उनके कमेंट्स के बहुत से लोग कायल हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अलका लांबा से लेकर सरकार के कुछ केंद्रीय मंत्री भी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

सपा के इस नेता से करेंगी शादी 
पंखुड़ी पाठक की शादी समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से हो रही है। अनिल नोयडा के नेवादा गांव के रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो अनिल यादव की ये दूसरी शादी है।  उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अनिल सपा के युवा नेताओं में अहम चेहरा माने जाते हैं। पंखुड़ी ने बीते वर्ष समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और अब वह कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।

Share this article
click me!