नेपाल से वापस आने के बाद पीएम मोदी करेंगे बड़ा काम, सीएम योगी समेत पूरी कैबिनेट रहेगी मौजूद

Published : May 13, 2022, 03:01 PM IST
नेपाल से वापस आने के बाद पीएम मोदी करेंगे बड़ा काम, सीएम योगी समेत पूरी कैबिनेट रहेगी मौजूद

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को यूपी की राजधानीलखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। योगी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को RT-PCR कराने के लिए बोला गया है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. योगी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को RT-PCR कराने के लिए बोला गया है। प्रधानमंत्री 16 मई को कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लखनऊ आएंगे और यूपी के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद रात्रिभोज में शामिल होंगे।  वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इसके बाद वह गोरखपुर पहुंचेंगे और यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कुशीनगर जाएंगे।

16 मई को नेपाल के लुंबिनी जायेंगे पीएम मोदी 
 दरअसल, भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनका विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगा और वह यहां से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेंगे। यहां से वापसी के समय वह लखनऊ आएंगे और उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रात्रिभोज में शामिल होंगे।

नेपाली PM शेर बहादुर देउबा ने दिया था निमंत्रण
नेपाल स्थित लुंबिनी एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है, यहीं पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां जा रहे हैं, जिन्होंने हाल में भारत का दौरा किया था और पीएम मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक नेपाल यात्रा होगी. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में यह 5वीं नेपाल यात्रा होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम के सम्मान में करेंगे रात्रिभोज का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास ‘5 कालीदास मार्ग’ पर पीएम के सम्मान में इस रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।  वहीं योगी 16 मई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर पहुंचेंगे और यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कुशीनगर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपनी कोरोना संक्रमण की जांच करा लें, उन्हें 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी। कोरोना जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री इससे पहले 25 मार्च को योगी सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे।

पावरलूम बुनकरों पर मेहरबान हुई योगी सरकार, बिजली कनेक्शन को लेकर देने जा रही है बड़ी सौगात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता