'मन की बात' में पीएम मोदी बोले- स्वामी शिवानंद का जीवन सभी को कर रहा प्रेरित, दीर्घायु होने की करता हूं कामना

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया है। पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दो को उठाते हुए बाते कही हैं। इस दौरान उन्होंने काशी के बाबा शिवानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन सभी को प्ररित कर रहा है। और मैं उनके दीर्घायु की कामना करता हूं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 8:12 AM IST

लखनऊ: मन की बात प्रधानमंत्री का वो मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जो हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने 2014 में की थी, जिसमें वो तमाम मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं। 27 मार्च माह का अंतिम रविवार है और इसलिए पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया है। पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दो को उठाते हुए बाते कही हैं। जैसे- भारत ने 400 अरब डालर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएंगे, हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बनाए जा सकते हैं, जल संरक्षण पर जोर दिया साथ ही वाराणसी के स्‍वामी शिवानंद की जिक्र पीएम ने मन की बात में किया है।

काशी के बाबा शिवानंद का पीएम मोदी ने किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बाबा शिवानंद का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पद्म पुरस्कारों में आपने बाबा शिवानंद को देखा ही होगा। इतने बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा। 126 साल के बुजुर्ग में इतनी फुर्ती होना आम बात नही है। मैंने देखा पलक झपकते ही वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे। 126 वर्ष की आयु और बाबा शिवानंद की फिटनेस दोनों आज देश में चर्चा का विषय है। वाकई, बाबा शिवानंद का जीवन हम सभी को प्रेरित करने वाला है। मैंने भी बाबा शिवानंद को झुककर प्रणाम किया। आज सोशल मीडिया पर वह छाए हुए हैं। मैंने स्वयं बहुत से लोगों द्वारा उन पर सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट और वीडियो देखे। उनमें योग के प्रति पैशन है। योग दुनिया आज बहुत ही संभावना है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

पीएम मोदी-आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी 150 बिलियन तक हुआ करता था। लेकिन आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसका मतलब सिर्फ यही है कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है। इसका दूसरा मतलब यह है कि भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन और मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले यह माना जाता था कि केवल बड़े लोग ही सरकार को उत्पाद बेच सकते हैं, लेकिन सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल ने इसे बदल दिया है। यह एक नए भारत की भावना को दर्शाता है।

7 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व स्वास्थ्य दिवस
7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है, इस पर पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस दिन के लिए तैयार हो जाए क्योंकि देश इस दिन को मनाएंगा। आज पूरे विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। कतर में पिछले सप्ताह एक योग कार्यक्रम में 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आयुष उद्योग का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। छह साल पहले आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों का बाजार 22 हजार करोड़ रुपये के आसपास का था। आज आयुष विनिर्माण उद्योग एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

जल संरक्षण पर पीएम मोदी ने दिया जोर
मन की बात में पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि मैं तो उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है। गुजरात में इन को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। पूरे गुजरात राज्य में अनेकों बावड़ियों को पुनर्जीवित किया गया। कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इससे इन इलाकों में वाटर लेवेल को बढ़ाने में भी काफी मदद मिली। ऐसे ही अभियान आप भी स्थानीय स्तर पर चला सकते हैं। हमारे देश में जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा, सदियों से समाज के स्वभाव का हिस्सा रहा है। मुझे खुशी है कि देश में बहुत से लोगों ने को जिंदगी का मकसद ही बना दिया है।

संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट के मामले ने पकड़ा तूल, दी गई ये चेतावनी

अदिति सिंह के लिए फायदेमंद नहीं रही कांग्रेस से बगावत और भाजपा में एंट्री, जानिए क्या है वजह

Share this article
click me!