दरोगा ने 15 दिन थाने में रख पिलाई शराब और किशोरी को बनाया हवस का शिकार, सहेली ने इस तरह किया था सौदा

Published : Aug 25, 2022, 12:33 PM IST
दरोगा ने 15 दिन थाने में रख पिलाई शराब और किशोरी को बनाया हवस का शिकार, सहेली ने इस तरह किया था सौदा

सार

यूपी के जिले प्रतापगढ़ थाने में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में दरोगा पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आरोपी दरोगा पर आरोप है कि उसने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखा और इस दौरान शराब पिलाकर उसका बार-बार दुष्कर्म किया।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ में खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बार फिर राज्य की पुलिस पर दाग लग गया। शहर के एक थाने में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। आरोपी दरोगा ने एक नाबालिग किशोरी को थाने में 15 दिनों तक रखा। इतना ही नहीं इस दौरान उसने शराब पिलाकर किशोरी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

15 दिन थाने में रखकर बार-बार करता दुष्कर्म
जानकरी के अनुसार आरोपी दरोगा का नाम महेंद्र सिंह है। इन पर आरोप है कि 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखा और इस दौरान शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। उसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई, फिर कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ कदम उठाया गया। आरोपी दरोगा के खिलाफ शहर के महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सहेली ने सौदा कर दूसरे के हाथों दिया था बेच
आरोपी दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल नाबालिक किशोरी को उसकी ही सहेली ने नौकरी का बहाना देकर उसका सौदा किया था। इसके साथ ही उसने किसी अन्य के हाथों बेच दिया था। परिजनों की जानकारी देने के बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी दरोगा ने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता ने कोर्ट के सामने लगाई गुहार
नाबालिग किशोरी ने दरोगा की हैवानियत की कहानी परिजनों को बताई जिसके बाद नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस की मदद मांगी पर इंसाफ नहीं मिला। पीड़िता के पिता ने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोपी दरोगा के खिलाफ न्यायलय से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया। आरोपी दरोगा महेशगंज थाने में ही तैनात था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

नोएडा: राष्ट्रपति की बेटी के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, युवक ने ट्वीट कर की थी कार्रवाई की मांग

औरैया: स्कूल प्रबंधक समेत पत्नी व बेटे का कमरे में संदिग्ध हालत में मिला शव, घटना के पीछे सामने आ रही ये वजह

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में