प्रयागराज: 12 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

यूपी के प्रयागराज जिले में एक 12 साल के मासूम की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के शक के आधार पर दोनों संदिग्धों से मामले की पूछताछ कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2022 8:54 AM IST / Updated: Sep 21 2022, 02:27 PM IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। यमुनापार के औद्योगिक थाना इलाके में एक 12 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव मड़हे में मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है। वहीं मृतक बच्चे के परिवार ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को शक के आधार पर पकड़कर मामले की पूछताछ कर रही है।

आखिरी बार बहन के साथ देखा गया था मासूम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेंदो गांव के रहने वाले लाल बहादुर यादव के दो घर हैं। एक घर कच्चा है और एक घर पक्का है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके कच्चे घर में खाना बनता है और पक्के वाले घर में परिवार के सभी सदस्य सोते हैं। लाल बहादुर यादव के दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनकी बेटी 12 साल के अनुराग को लेकर कच्चे घर की ओर गई थी। जब वह दोनों काफी देर तक वापस नहीं आए तो परिजन उन्हें घर में देखने गए। जहां पर घर के बाहर बने मड़हे में अनुराग संदिग्ध अवस्था में अचेत हालत में मिला। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
जिसके बाद परिजन अनुराग को लेकर फौरन अस्पताल लेकर भागे। इसी दौरान लोगों ने उसकी बहन को लोगों ने देखा। अस्पताल में इलाज के दौरान अनुराग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का  परीक्षण किया तो मृतक मासूम के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों से पूछताछ की है। इंस्पेक्टर संजीव चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

प्रयागराज: घरेलू कलह की वजह से युवक ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी कहानी

Share this article
click me!