प्रयागराज में 3 मासूम सहित 5 लोगों की मौत का तरीका देख हर कोई दंग, इन 2 प्वाइंट पर पुलिस कर रही जांच

Published : Apr 16, 2022, 11:49 AM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 01:41 PM IST
प्रयागराज में 3 मासूम सहित 5 लोगों की मौत का तरीका देख हर कोई दंग, इन 2 प्वाइंट पर पुलिस कर रही जांच

सार

प्रयागराज के खागलपुर में 5 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है। परिजनों ने इस बीच बताया कि राहुल तिवारी का ससुराल से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी मची हुई है। घटना में महिला और उसके तीन बच्चों को बेरहमी से मारा गया है जबकि पति का शव फंदे से लटका मिला। 
प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के खागलपुर गांव से शुक्रवार देर रात आई इस घटना के बाद सभी लोग दंग रह गए। एक ही परिवार के पांच शव मिलने के बाद इलाके में भी हड़कंप देखा गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की गई। जबकि शख्स बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतकों में राहुल तिवारी, उनकी पत्नी प्रीति तिवारी, तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक चौपड़ भी बरामद किया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई है।राहुल मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। 

2021 से था किराए के मकान में 
राहुल नवंबर 2021 से किराए के मकान में रह रहा था। वह पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। देर रात राहुल खाना खाकर सोया। उसके बाद क्या हुआ इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसी ने सभी की हत्या की है। जिसके बाद राहुल को लटकाया गया है। 

ससुराल से चल रहा था विवाद
मामले को लेकर एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत के पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी हुई है। राहुल तिवारी का शव आंगन के पाटन से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। बगल में तीन कुर्सी और चारपाई भी पड़ी है। राहुल के पैर पर खून के निशान भी हैं जो कि सूखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। यह विवाद लंबे समय से था जिसके बाद उनकी आशंका है कि उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया। एसएसपी का कहना है कि यह भी संभव है कि राहुल ने खुद ही इस घटना को अंजाम दिया हो और खुद फांसी लगाई हो। या किसी अन्य व्यक्ति ने खुद इस घटना को अंजाम दिया हो पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

प्रयागराज में परिवार के 5 लोगों की हत्याः पति-पत्नी, 3 मासूम बेटियों का काटा गला, खून से सना बिस्तर

प्रयागराज हत्या मामले पर सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को निष्पक्षता के साथ जांच करने के दिए कड़े निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस