प्रयागराज चुनाव 2022 रिजल्ट : 8 सीटों पर भाजपा की जीत, 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी को मिली सफलता

प्रयागराज जिले में सभी 12 विधानसभा सीटों पर मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रयागराज जिले में सभी 12 विधानसभा सीटों पर मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को संपन्न हुआ। 2017 के चुनाव में भाजपा का इस जिले में दबदबा रहा। भाजपा ने 12 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा दो सीट और एक सीट पर सपा ने बाजी मारी थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 9:56 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:30 AM IST

लखनऊ। प्रयागराज जिले (Prayagraj District) की सभी 12 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का इस जिले में दबदबा रहा। भाजपा ने 12 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा दो सीट और एक सीट पर सपा ने बाजी मारी थी। बारा, कोरांव और सोरांव इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Allahabad North Election Results 2022:   भाजपा के हर्षवर्धन वाजपेयी जीते। सपा गठबंधन से संदीप यादव, बसपा से संजय गोस्वामी और कांग्रेस से अनुग्रह नारायण सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Allahabad South Election Results 2022: भाजपा के नंद गोपाल नंदी जीते। इलाहाबाद दक्षिण सीट पर भाजपा से नंद गोपाल गुप्ता, सपा गठबंधन से रईसचंद्र शुक्ला, बसपा से देवेंद्र मिश्र और कांग्रेस से अल्पना निषाद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से नंदगोपाल गुप्ता ने जीत दर्ज की थी।  

Bara Election Results 2022: भाजपा गठबंधन के कैंडिडेट जीत। यह सुरक्षित सीट है। बारा सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से वाचस्पति, सपा गठबंधन से अजय कुमार मुन्ना, बसपा से शिव प्रकाश और कांग्रेस से मंजू संत मैदान में थे। 2017 में भाजपा से अजय कुमार ने जीत दर्ज की थी।    

Allahabad West Election Results 2022: बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह जीते। इलाहाबाद पश्चिम सीट पर भाजपा से सिद्धार्थ नाथ सिंह, सपा गठबंधन से रिचा सिंह, बसपा से गुलाम कादिर और कांग्रेस से तस्लीमुद्दीन प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से सिद्धार्थनाथ सिंह जीते थे।  

Handia Election Results 2022: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीते। हंडिया सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से प्रशांत सिंह, सपा गठबंधन से हाकिम चंद्र बिंद, बसपा से नरेंद्र कुमार त्रिपाठी और कांग्रेस से रीना देवी बिंद मैदान में थे। 2017 में बसपा से हाकिम लाल जीते थे। 

Koraon Election Results 2022: बीजेपी की जीत। कोरांव सीट पर भाजपा से राजमनि, सपा गठबंधन से रामदेव निडर, बसपा से राजबली जैसल और कांग्रेस से रामकृपाल कोल उम्मीदवार थे। 2017 में भाजपा से राजमनी ने जीत दर्ज की थी।    

Karchhana Election Results 2022: बीजेपी समर्थित निषाद पार्टी की जीत। करछना सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से पीयूष रंजन, सपा गठबंधन से उज्जवल रमन सिंह, बसपा से अरविंद कुमार और कांग्रेस से रिंकी सुनील पटेल मैदान में थे। 2017 में सपा से उज्जवल रमन सिंह जीते थे।   

Meja Election Results 2022: सपा की जीत। मेजा सीट पर भाजपा से नीलम करवरिया, सपा गठबंधन से संदीप पटेल, बसपा से सर्वेश चंद्र तिवारी और कांग्रेस से माधवी राय मैदान में थे। 2017 में भाजपा से नीलम करवरिया जीती थीं। 

Phaphamau Election Results 2022: बीजेपी की जीत। फाफामऊ सीट पर भाजपा से गुरुप्रसाद मौर्य, सपा गठबंधन से अंसार अहमद, बसपा से ओमप्रकाश पटेल और कांग्रेस से दुर्गेश पांडे मैदान में थे। 2017 में भाजपा से विक्रमाजीत जीते थे। 

Phulpur Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। फूलपुर सीट पर भाजपा से प्रवीण कुमार पटेल, सपा गठबंधन से मुर्तजा सिद्दीकी, बसपा से रामतौलन यादव और कांग्रेस से सिद्धनाथ मौर्य मैदान में थे। 2017 में भाजपा से प्रवीण कुमार जीते थे। 

Pratappur Election Results 2022:  सपा की जीत। प्रतापपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से राकेश धर त्रिपाठी, सपा गठबंधन से विजमा यादव, बसपा से घनश्याम पांडे और कांग्रेस से संजय तिवारी मैदान में थे। 2017 में बसपा से मुज्तबा सिद्दीकी जीते थे। 

Soraon Election Results 2022: सपा की जीत।  सोरांव सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से जमना प्रसाद सरोज, सपा गठबंधन से गीता पासी, बसपा से आनंद भारती और कांग्रेस से मनोज पासी मैदान में थे। 2017 में भाजपा समर्थित अपना दल से जमना प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!