पत्नी से फोन पर आखिरी बार बोला 5 मिनट में आ रहा हूं, सड़क किनारे इस हाल में मिला मैनेजर

Published : Jan 07, 2020, 04:08 PM IST
पत्नी से फोन पर आखिरी बार बोला 5 मिनट में आ रहा हूं, सड़क किनारे इस हाल में मिला मैनेजर

सार

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वो आफिस से घर लौट रहे थे। आखिरी बार उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था, बस 5 मिनट में आजा हूं।

नोएडा (Uttar Pradesh). यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वो आफिस से घर लौट रहे थे। आखिरी बार उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था, बस 5 मिनट में आजा हूं। गौरव की कार, मोबाइल, पर्स और लैपटॉप गायब हैं। पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने लूटपाट कर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
गौरव चंदेल की फैमिली गौर सिटी के आई ब्लॉक में रहती है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात गुरुग्राम ऑफिस से वे अपनी गाड़ी से गौर सिटी के लिए निकले। पृथला चौक के पास उन्होंने पत्नी से बात की और कहा कि 5 मिनट में घर पहुंच रहा हूं। काफी देर बाद भी जब वे घार नहीं पहुंचे तो पत्नी ने दोबारा से फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने बिसरख थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

4 साल पहले फैमिली के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे गौरव
परिजनों के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी उन्होंने खोजबीन जारी रखी। इस बीच गौरव का शव पृथला चौक और हिंडन पुल के बीच मिला। उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। मोबाइल और लैपटॉप बैग भी गायब था। 102 नंबर पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, गौरव गुरुग्राम की तीन एम इंडिया लिमिटेड में रीजनल मैनेजर थे। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले गौरव चार साल पहले नोएडा शिफ्ट हुए थे। नोएडा के एसएसवी वैभव कृष्ण ने कहा- मामले में एफआइआर दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं सलीम वास्तिक? Islam और Halala पर खुल कर बोलने वाले YouTuber का Viral Video चर्चा में
Lucknow Weather Today: फरवरी में ही 32°C के साथ तपने लगा लखनऊ, क्या मार्च रहेगा और ज्यादा गर्म?