
लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंची हैं। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। बता दें कि लखनऊ पहुंचने के बाद सोमवार सुबह प्रियंका चोपड़ा निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से उनके पोषण और आहार के बारे में जानकारी ली। अभिनेत्री ने गांव की आरती से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि बच्चों को पौषण आहार के तौर पर क्या खिलाया जाता है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की लंबाई और वजन भी मापा गया।
बच्चों से बात कर ली पोषण आहार की जानकारी
प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। इससे पहले वह बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक पहुंची और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। वहीं फिल्म अभिनेत्री से मिलने बाद गांव की महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बता दें कि वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है।
सद्भावना का संदेश लेकर लखनऊ पहुंची अभिनेत्री
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत के उन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हैं, जिनका उद्देश्य किशोरी और युवतियों को शिक्षित करना, जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाना है। इस बार प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के चलते उनके सहयोगी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद वह 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस भी जाएंगी। अभिनेत्री अपने अभियानों के जरिए अपने समर्थकों से देशभर की किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही वह लोगों में जागरुकता फैलाने का काम भी करती हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।