प्रियंका ने लखनऊ भेजे 1 लाख मास्क, कांग्रेस का दावा; लॉकडाउन में 47 लाख जरूरतमंदों को पहुंचाया गया खाना

Published : May 08, 2020, 05:09 PM IST
प्रियंका ने लखनऊ भेजे 1 लाख मास्क, कांग्रेस का दावा; लॉकडाउन में 47 लाख जरूरतमंदों को पहुंचाया गया खाना

सार

कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं।  इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए इसे लोगों में वितरित करवाया जाएगा

लखनऊ(Uttar Pradesh). कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। संकट के इस दौर में तमाम राजनैतिक पार्टियां जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाएं व आम जनता जरूरतमंदों की मदद में आगे आए हैं। कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं।  इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए इसे लोगों में वितरित करवाया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद को हांथ बढ़ाया है। सोशल मीडिया की माध्यम से उनकी टीम जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनकी मदद कर रही है ।पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूबे में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की गई है।

सोनिया गांधी ने प्रवासी मजदूरों का किराया देने का किया था ऐलान 
इससे पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरे देश में अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों का किराया देने का फैसला किया था। उन्होंने इसके लिए सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया था । सोनिया गांधी ने कहा था कि प्रवासी मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगलेगा आसमान! प्रयागराज में हीटवेव, आगरा-लखनऊ में भी खतरनाक गर्मी
UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित