कानपुर: प्रोफेसर ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा'

Published : Dec 04, 2021, 07:53 AM IST
कानपुर: प्रोफेसर ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा'

सार

यूपी के कानपुर जिले में शुक्रवार देर शाम एक प्रोफेसर ने अपनी समेत दो बच्चों की हत्या कर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को वारदात को अंजाम देकर फरार हुए प्रोफेसर का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को हत्या की वजह बताई है।   


कानपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Covid-19)  के साथ साथ कोरोना के नए वैरिएंट  ओमिक्रॉन (Omicron) का खतरा अब तेजी के साथ लोगों को सताने लगा है। लिहाजा, चंद दिनों पहले कोरोना वायरस के मानसिक तनाव से निकले लोग अब उसी स्थिति में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को यूपी के कानपुर (kanpur) में देखने को मिला। एक प्रोफेसर (professor) ने कोरोना के नए वैरिएंटओमिक्रॉनके खतरे से इस कदर मानसिक तनाव लिया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने  हत्या के बाद फरार हुए प्रोफेसर का घटना स्थल से एक सुसाइड नोट (Sucide Note) भी बरामद किया है। 

सुसाइड नोट में लिखा- ' ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा' 
कानपुर के रहने वाले प्रोफेसर सुशील सिंह रामा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक डिपार्टमेंट (forensic department)  के विभागाध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम पत्नी और बच्चों की हत्या कर फरार प्रोफेसर सुशील सिंह के कमरे से बेहद चौंकाने वाला सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें प्रोफेसर ने लिखा है कि ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा, अब लाशें नहीं गिननी हैं। अपनी लापरवाहियों के चलते कॅरिअर के उस मुकाम पर फंस गया हूं, जहां से निकलना असंभव है। मेरा कोई भविष्य नहीं रहा। अत: मैं होशो हवास में अपने परिवार को खत्म करके खुद को भी खत्म कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार और कोई नहीं है। शुक्रवार शाम पत्नी और बच्चों की हत्या कर प्रोफेसर ने अपने भाई को व्हाट्सएप कर वारदात की जानकारी दी थी। पुलिस ने घर से पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें बरामद की हैं। प्रोफेसर का कुछ पता नहीं चल सका है। 
 
खुद को बताया लाइलाज बीमारी का मरीज, नोट में लिखी ये बड़ी बात-
ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देते वाले प्रोफेसर ने अपने सुसाइड नोट में खुद को किसी लाइलाज बीमारी का मरीज बताया। प्रोफेसर ने लिखा, 'मैं लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हो गया हूं। आगे का भविष्य कुछ नजर नहीं आता है। अत: इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं है। मैं अपने परिवार को कष्ट में नहीं छोड़ सकता। अत: सभी को मुक्ति के मार्ग में छोड़कर जा रहा हूं। सारे कष्ट एक ही पल में दूर कर रहा हूं। अपने पीछे मैं किसी को कष्ट में नहीं देख सकता। मेरी आत्मा मुझे माफ नहीं करती। अलविदा... आंखों की लाइलाज बीमारी की वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है। पढ़ना मेरा पेशा है। अब जब आंख ही नहीं रहेगी तो मैं क्या करूंगा'। 

हथौड़े से मारकर की हत्या और भाई को व्हाट्सएप पर दी जानकारी
कल्याणपुर क्षेत्र के डिविनिटी अपार्टमेंट में पत्नी व दो बच्चों की हथौड़े से हत्याकर प्रोफेसर फरार हो गया। प्रो. सुशील सिंह डिवनिटी होम अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर 501 नंबर फ्लैट में रहते हैं। घर में पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर सिंह (18) बेटी खुशी सिंह (16) थे। शुक्रवार शाम करीब 5.32 बजे प्रो. सुशील ने अपने छोटे भाई सुनील सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। रूरा पीएचसी में तैनात भाई सुनील सिंह मैसेज देखते ही चौंक गए। इसमें लिखा कि सुनील पुलिस को सूचना करो, मैंने डिप्रेशन में चंद्रप्रभा, शिखर, खुशी को मार दिया है। मैसेज देखते ही डॉ. सुनील रूरा पीएचसी से तुरंत निकले और अपार्टमेंट पहुंचे। यहां फ्लैट में सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। गार्डों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर सभी के लहूलुहान शव पाए गए। डॉ. सुनील ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, एडिश्नल कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Metro: अब प्रयागराज में भी मेट्रो! जानिए रूट, स्टेशन और पूरी प्लानिंग
UP Weather Alert: 8 अप्रैल को यूपी के इन जिलों में अचानक बदलेगा मौसम, देखें पूरी लिस्ट