राम मंदिर बनने की कम्प्लीट टाइमलाइन, जानें कब-कब क्या हुआ?

Published : May 05, 2022, 12:05 PM IST
राम मंदिर बनने की कम्प्लीट टाइमलाइन, जानें कब-कब क्या हुआ?

सार

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। मंदिर के गर्भगृह को अगले साल के आखिर यानी दिसंबर, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद से श्रद्धालु गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। 

नई दिल्ली/अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्थित श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। इस मंदिर को प्राचीन शैली और परंपरा के साथ ही आधुनिक इंजीनियरिंग के मेलजोल से तैयार किया जा रहा है। मंदिर को जहां नागर शैली में बनाया जा रहा है, वहीं इसका मुख्य द्वारा गोपुरम स्टाइल में होगा। इसी तरह मंदिर को भूकंप से बचाने के लिए इसमें मॉर्डर्न तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह 1000 साल तक टस से मस नहीं होगा। मंदिर निर्माण के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए एशियानेट न्यूज (Asianet News) के राजेश कालरा ने श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा से बात की। उन्होंने मंदिर का काम पूरा होने के लिए दो अलग-अलग डेडलाइन बताई हैं। 

पहली डेडलाइन : दिसंबर, 2023
नृपेन्द्र मिश्रा के मुताबिक, राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है और हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर, 2023 तक हम गर्भगृह का काम पूरा कर लेंगे। इसके बाद रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें यहां स्थापित किया जाएगा और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।  

ये भी पढ़ें : 

राम मंदिर के लिए 17 हजार ग्रेनाइट का स्लैब साउथ से अयोध्या सिर्फ 3 दिन में कैसे पहुंचा? पढ़ें रोचक कहानी

Exclusive: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में क्या रहा सबसे बड़ा चैलेंज? पढ़ें नृपेन्द्र मिश्रा की जुबानी

दूसरी डेडलाइन : दिसंबर, 2024
नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 2024 के आखिर तक मंदिर के सभी फ्लोर बन जाएंगे। हालांकि, इसके बाद भी मंदिर के अंदर की नक्काशी की जाएगी क्योंकि मूर्ति निर्माण का काम चलता रहेगा। वहीं, मंदिर के आसपास की 67 एकड़ जमीन, जिसे मंदिर परिसर कहा जाएगा वहां भी काम होता रहेगा। यहां रामलला के जीवन से जुड़े लोगों के मंदिर बनाए जाएंगे। इनमें वाल्मीकी मंदिर, शबरी मंदिर और निषाद राज मंदिर शामिल हैं।

Exclusive: राम मंदिर निर्माण में आखिर क्यों की गई तीन मंजिला मकान के बराबर खुदाई, पढ़ें इसके पीछे की वजह

श्री राम मंदिर निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रहे देश के 5 बड़े इंस्टिट्यूट, जानिए इनके नाम और काम

राम मंदिर के लिए कब-कब क्या हुआ : 
- 9 नवंबर, 2019 : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक मानते हुए मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए ट्रस्ट बनाने को कहा। 
- 5 फरवरी, 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट के गठन का ऐलान किया। इस ट्रस्ट का नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया।
- 19 फरवरी, 2020 : राम मंदिर ट्रस्ट के लिए 15 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 
- 5 अगस्त, 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में शिलापूजन कर राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद मंदिर बनने का काम शुरू हुआ। 
- 20 जनवरी, 2021 : राम मंदिर के लिए नींव खुदाई का काम शुरू हुआ। 2.77 एकड़ क्षेत्र में 15 मीटर (40-45 फीट) गहरी खुदाई की गई। 
- 15 मार्च, 2021 : नींव की खुदाई के बाद उसे भरने का काम शुरू हुआ। 
- 15 अक्टूबर, 2021 : नींव के समतलीकरण और रॉफ्ट बिछाने का काम पूरा हुआ। 
- 14 अप्रैल, 2022 : राम मंदिर की 45 फीट गहरी नींव के उपर करीब 20 फीट ऊंचे चबूतरे (प्लिंथ) का काम शुरू। इसे सात लेयर में बनाया जाएगा, जिसमें से 3 लेयर अब तक पूरी हो चुकी हैं।    

Exclusive: राम मंदिर में लगने वाले स्टोन की टेस्टिंग मे लगा कर्नाटक का ये संस्थान, 5 टेस्ट से गुजरता है पत्थर   
Exclusive: राम मंदिर में इस्तेमाल हो रही नागर शैली, 30 साल से पत्थरों पर डिजाइन बना रही सोमपुरा फैमिली

कौन हैं नृपेन्द्र मिश्रा : 
नृपेन्द्र मिश्रा यूपी काडर के 1967 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। मूलत: यूपी के देवरिया के रहने वाले नृपेन्द्र मिश्रा की छवि ईमानदार और तेज तर्रार अफसर की रही है। नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। इसके पहले भी वो अलग-अलग मंत्रालयों में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा वो यूपीए सरकार के दौरान ट्राई के चेयरमैन भी थे। जब नृपेंद्र मिश्रा ट्राई के चेयरमैन पद से रिटायर हुए तो पब्लिक इंटरेस्ट फाउंडेशन (PIF) से जुड़ गए। बाद में राम मंदिर का फैसला आने के बाद सरकार ने उन्हे अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए राम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया।

ये भी देखें : 
राम मंदिर प्रांगण का मुख्य द्वार होगा गोपुरम स्टाइल में, आखिर क्या है ये शैली और पहली बार किसने की इस्तेमाल

क्या आपको पता है अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण की 2 सबसे बड़ी खासियत?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: लखनऊ से प्रयागराज तक झुलसाने वाली गर्मी, यूपी के इन शहरों में 42°C पार तापमान
Gorakhpur Center of Excellence: गोरखपुर में CM योगी ने TCS के साथ लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी सेंटर, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका