रामपुर: हिंदू-मुस्लिम ने दी एकता की नई मिसाल, बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Published : Apr 27, 2022, 04:45 PM IST
रामपुर: हिंदू-मुस्लिम ने दी एकता की नई मिसाल, बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

सार

यूपी के जिले रामपुर में हिंदु-मुस्लिम ने एकता की नई मिसाल पेश की है। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाये तो वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मस्जिदों के सामने आवाजें कम की। 

रामपुर: देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों पहले जहांगीर पुरी इलाके में हनुमान जंयती में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव देखने को मिला तो वहीं उत्तर प्रदेश के राज्य रामपुर ने बालाजी शोभायात्रा के दौरान हिंदू- मुस्लिमों के बीच भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां के लोगों ने यह करके साबित कर दिया कि शोभायात्रा को इस तरह से शांतिपूर्ण निकाला जा सकता है।

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाये और लोगों से गले मिले। तो वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मस्जिदों के सामने आवाजें कम की और मुस्लिम भाइयों को गले भी लगाया। हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने देशवासियों के लिए नया संदेश दिया है।

एसपी ने सीओ व थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
यह समय रमजान का पवित्र महीना है। रमजान के महीन में कुछ दिन ही शेष रह गए है। तो वहीं हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली जा रही है। तो वहीं रामपुर एसपी अशोक कुमार ने शोभायात्रा के दौरान राज्य में कई स्थानों पर तनाव को देखते हुए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने थाना क्षेत्र में हर समुदाय के लोगों के साथ बैठक करें। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने-अपने त्योहार मनाने को कहें। जिससे जिले में शांति बनी रहे और उन्होंने यह भी सख्त निर्देश दिए है कि अगर कोई कानून का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने पेश की मिसाल
एसपी अशोक कुमार के आदेश के बाद से रामपुर पुलिस की कोशिश रंगलाई और जिले में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और एकता की मिसाल कायम हुई। उन्होंने बताया कि शहर में हनुमानजी की विशाल शोभायात्रा थी। इस दौरान रास्त में कई सारी मस्जिदें, मंदिर और सिखों के गुरुद्वारे पड़ते हैं। लेकिन लोगों ने बड़ा दिल दिखाते हुए हनुमान जी के जयकारें लगाए और मस्जिदों से लोगों ने यात्रा पर फूल भी बरसाए साथ ही दुपट्टे भी ओढ़ाए। उन्होंने एक अच्छी मिसाल पेश की तो वहीं हिंदू समुदाय के लोंगो ने भी मस्जिदों के पास अपनी आवाजें कम कर ली और एक-दूसरे के गले मिले। साथ ही एक दूसरे का इस्तकबाल किया। एसपी आगे कहते है कि स्थानीय लोगों ने यह एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। आगे चलकर एक अच्छा सौहार्द पेश होगा। 

मई से नहीं लिए जाएंगे प्रधानमंत्री आवास योजना, जानिए यूपी के मथुरा जिले में कितने लाभार्थियों को मिला लाभ

रेस्टोरेंट में बिल से शुरू हुए विवाद में एक युवक की हुई हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक साथ तलाक मांग रहीं मां और बेटी, पूरा मामला सुनकर हैरत में पड़े लोग

इन दुल्हनों से रहे जरा बचके, ऐसे लोगों को निशाना बनाकर दे रही हैं लूट को अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका