चीन से आई रैपिड टेस्ट किट से यूपी में भी जांच पर रोक, ICMR ने कहा- दो दिन तक न करें इस्तेमाल

Published : Apr 22, 2020, 12:00 PM IST
चीन से आई रैपिड टेस्ट किट से यूपी में भी जांच पर रोक, ICMR ने कहा- दो दिन तक न करें इस्तेमाल

सार

कोरोना मरीजों के टेस्ट के लिए जरूरी रैपिड टेस्ट किट की कमी के कारण ही यहां जांच में तेजी नहीं आ पा रही थी। लेकिन इस इस दौरान चीन से जब रैपिड टेस्ट किट मंगाई गई तो ये लगा कि अब जांच में तेजी आएगी। लेकिन चीन से आई सभी किटों पर सवाल खड़ा हो गया है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). देश में इस समय कोरोना संकट चल रहा है। चीन से फैली वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरे विश्व में तबाही मचा रखी है। भारत में भी ये बीमारी तेजी से फैलना शुरू हो गई है। कोरोना मरीजों के टेस्ट के लिए जरूरी रैपिड टेस्ट किट की कमी के कारण ही यहां जांच में तेजी नहीं आ पा रही थी। लेकिन इस इस दौरान चीन से जब रैपिड टेस्ट किट मंगाई गई तो ये लगा कि अब जांच में तेजी आएगी। लेकिन चीन से आई सभी किटों पर सवाल खड़ा हो गया है। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब इस किट के इस्तेमाल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यहां हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों में इस किट के जरिए जांच की जा रही थी। 

मंगलवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बयान दिया था कि राज्य सरकारें अगले दो दिन के लिए चीन से आई रैपिड किट का इस्तेमाल ना करें। इस किट से की जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद ICMR ने ये बयान दिया। वहीं उत्तर प्रदेश में भी इस किट की रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिसके बाद यहां भी इस किट के प्रयोग पर रोक लगाने की चर्चा है। 

नोएडा में हुई जांच में उठा सवाल 
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बने हॉटस्पॉट में 100 संदिग्ध लोगों का टेस्ट इस किट के जरिए किया गया था, जिनकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद इन सभी किटों पर सवाल खड़ा हो गया है। इससे पहले राजस्थान के कोटा से आए छात्रों की भी जांच की गई। उनमें से अधिकतर की रिपोर्ट भी नेगेटिव ही आई है। सिर्फ कोटा से गाजीपुर लौटे एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में चीन से आई रैपिड किट की सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, यही कारण है कि ICMR ने अगले दो दिनों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका