उत्तराखंड में चलती कार में मां और 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दोनों को सड़क पर फेंका

Published : Jun 27, 2022, 02:57 PM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 05:01 PM IST
उत्तराखंड में चलती कार में मां और 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दोनों को सड़क पर फेंका

सार

उत्तराखंड में महिला और उसकी 6 साल की मासूम बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी दोनों को सड़क किनारे फेंककर मौके से फरार हो गए। 

रुड़की: उत्तराखंड के जिले रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली के अंतर्गत इलाके में एक मां-बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने दोनों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने शुक्रवार की रात को पिरान कलियर से कार लिफ्ट मांगी थी और कार में पहले से ही कुछ लोग सवार थे। उन सभी ने मिलकर महिला और उसकी छह साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मां और बेटी को कार सवारों ने गंगनहर के किनारे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। 

पिछले कई सालों से महिला अपने पति से रही अलग
जानकारी के अनुसार महिला पिछले कई सालों से अपनी पति के साथ अलग होकर पिरान कलियर में रह रही है। महिला का पति मुजफ्फरनगर में रहता है। शुक्रवार की रात महिला अपनी छह साल की मासूम के साथ कलियर से रुड़की जा रही थी। इसी दौरान महिला को कलियर में उसे सोनू नाम का एक युवक मिला। सोनू ने बताया कि वह रुड़की जा रहा है, महिला को रुड़की छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया। कार में सोनू के कुछ साथी भी मौजूद थे।

लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंची
हैवानों ने चलती कार में महिला और उसकी छह साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया। महिला के विरोध करने पर धमकी देकर चुप करा दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवड़ पटरी पर मां और बेटी को फेंककर फरार हो गया। बीती रात करीब एक बजे महिला किसी तरह लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंची। महिला ने अपने और बेटी से साथ हुई इस वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार सवार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 

टीम बनाकर किया जा रहा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास
एसपी देहात ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस 4 टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। वहीं एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह ने बताया घटना रुड़की क्षेत्र में हुई है। महिला और उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया है। एसएसपी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। महिला ने मुख्य आरोपी की पहचान बताई है। उसके आधार पर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

ठाकुर बांकेबिहारी को अपलक निहारते रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और सीएम योगी भी रहे मौजूद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!