सम्भल: नई बहू के कारनामे से हर कोई रह गया दंग, CCTV फुटेज में प्रेमी संग कैद हुई करतूत

Published : Sep 02, 2022, 02:34 PM ISTUpdated : Sep 02, 2022, 02:38 PM IST
सम्भल: नई बहू के कारनामे से हर कोई रह गया दंग, CCTV फुटेज में प्रेमी संग कैद हुई करतूत

सार

यूपी के संभल में शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता ससुराल वालों को नशीला पदार्थ दूध में मिलाकर दे दिया। सबके बेहोश होने के बाद वह जेवरात और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सम्भल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई नवेली विवाहिता ने शादी के चार महीने बाद ही अपने ससुराल वालों के साथ एक बड़ा खेल कर गई। इस घटना को सुन कर हर कोई हैरान रह गया। यह मामला सम्भल जनपद के मुहल्ला हल्लू सराय का है। जहां पर नव-विवहिता ने शादी के चार महीने बाद अपने ससुराल वालों को दूध में नशे की दवा मिलाकर पीने को दे दिया। नशीला दूध पीने के बाद ससुराल वाले बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।

दूध में मिलाया नशीला पदार्थ 
सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि 4 महीने पहले मुहल्ला हल्लू सराय निवासी युवक की शादी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के एक मुहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। इस कारण किसी को भी महिला पर शक भी नहीं हुआ। रात में सोने के समय महिला ने पति, सास और ससुर को नशीला दूध दे दिया। जिस कारण वह तीनों बेहोश हो गए। महिला डेढ़ लाख के जेवर, 60 हजार रुपये नकद लेकर घर के नीचे खड़े प्रेमी के साथ भाग गई।

सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ मामला
सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में महिला के खेल को साफतौर पर देखा जा सकता है। रात डेढ़ बजे के करीब नवविवाहिता घर की दूसरी मंजिल की बालकनी से साड़ी बांधकर नीचे उतरती दिखाई दे रही है। वहीं उसका प्रेमी नीचे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहा था। महिला के उतरने के बाद आगे-आगे महिला और पीछे-पीछे उसका प्रेमी जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पति की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरूकर दी है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद जब सुबह लगबग आठ बजे ससुराल वालों की नींद खुली तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पति सहित महिला की अन्य लोगों ने तलाशी शुरूकर दी, लेकिन महिला नहीं मिली। इसके बाद नवविवाहिता के पति ने सीसीटीवी में देखा तो वह महिला मुख्य मार्ग सम्भल मुरादाबाद की ओर जाती हुई दिखाई दी और उसके पीछे एक युवक भी चल रहा था। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के अनुसार, मामले की तहरीर मिल गई है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में रह रहे उसके मायके वालों के नंबर लिए गए। इस मामले में जल्द ही सामान की बरामदगी व कारवाई की जाएगी।

सम्भल: बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गांव में नहीं मिली सजा, मजबूर पिता ने उठाया ऐसा कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!