अखिलेश पर हमलावर हुए संबित पात्रा, कहा- जो जिन्ना से करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार

Published : Jan 24, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : Jan 24, 2022, 12:59 PM IST
अखिलेश पर हमलावर हुए संबित पात्रा, कहा- जो जिन्ना से करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार

सार

संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश को पाकिस्तान भारत का दुश्मन ही नहीं लगता है। लगना भी नहीं चाहिए क्योंकि जिसे जिन्ना से प्रेम हो वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे इनकार कर सकता है। याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते। इतना ही नहीं कसाब को स्टार प्रचारक के रूप में उतार देते।

लखनऊ: संबित पात्रा ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है, वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है। यह बहुत ही शर्मनाक बात है। 

10 मार्च को ये ईवीएम पर बरसेंगे

संबिता कहा कि अखिलेश को पाकिस्तान भारत का दुश्मन ही नहीं लगता है। लगना भी नहीं चाहिए क्योंकि जिसे जिन्ना से प्रेम हो वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे इनकार कर सकता है। याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते। इतना ही नहीं कसाब को स्टार प्रचारक के रूप में उतार देते। आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सुरक्षित प्रदेश है। 2017 के बाद से यूपी का विकास हुआ है। यूपी की आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है और बहुत सी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हुई हैं। ये लोग चाहते हैं कि मीडिया वाले ओपिनियन पोल ना दिखाएं, मुझे पता है 10 मार्च को ये ईवीएम पर भी बरसेंगे कि ईवीएम खराब था इसलिए हार गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगे कहा कि कल क्लब हाउस में दिग्विजय सिंह भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे और पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे थे। दिग्विजय सिंह का देश खिलाफ कुछ कहना आम बात नहीं है। संबित ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही भारत को अस्थिर करने की कोशिश करती है। कांग्रेसी पाकिस्तानियों की भाषा बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसी कांग्रेस पाकिस्तान औऱ चीन से मिली हुई है। 

अपने संबोधन में संबित पात्रा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश 73वां स्थापना दिवस है जो सभी के लिए गर्व का विषय है। 2017 से पहले यूपी में जिस तरह के लोग सत्ता में रहे उससे यूपी की छवि धूमिल हो गई थी लेकिन 2017 के बाद योगी जो के नेतृत्व में यूपी आज सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में हम 12वें स्थान से दूसरे और आर्थिक व्यवस्था में छठे से दूसरे स्थान पर आए हैं। यह दिखाता है यूपी विकास का पायदान छू चुका है। यह चुनाव भाजपा और सपा के एक्सप्रेसवे के बीच में है, भाजपा के एक्सप्रेसवे हैं गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और सपा के हैं गुंडई एक्सप्रेसवे, रंगदारी एक्सप्रेसवे और माफिया एक्सप्रेसवे इन सभी में चुनना आपको है।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने दी बधाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर