मां की चाकू से गोदकर हत्या के बाद घर में सो गया युवक, वजह जानकर हर कोई हैरान 

यूपी के संतकबीरनगर में देर रात एक शराबी बेटे ने मां की चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इसके बाद बड़े आराम से घर में जाकर सो गया। मामले की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2022 9:03 AM IST / Updated: Jul 17 2022, 02:35 PM IST

संतकबीरनगर: मेहदावल क्षेत्र के एकला शुक्ल मोहल्ले में देर रात एक शराबी बेटे ने मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर पर ही सो गया। मामले को लेकर जब सुबह सभी को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी पेशे से पिकअप ड्राइवर है और उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है।

कुछ देर बाहर बैठने के बाद सोने के लिए चला गया आरोपी
आरोपी युवक पत्नी के मायके जाने से नाराज था। वह लगातार अपनी मां से जिद कर रहा था कि वह उसे वापस बुलाए। हालांकि ऐसा न होने पर उसने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दें कि 65 वर्षीय विमला देवी देर रात तकरीबन 11 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गईं। इस बीच उनका पुत्र प्रमोद कुमार शुक्ल गाड़ी खड़ी करके नशे की हालत में वहां पहुंचा। घर के अंदर पहुंचते ही उसने मां से पत्नी को वापस बुलाने की जिद की। इस पर नाराज मां ने कहा कि तुम्हारी ही करतूतों की वजह से बहू घर आने को राजी नहीं है। इसके बाद आरोपित ने मां को धमकाया कि अगर वह पत्नी को वापस नहीं बुलाती है तो वह उसे मार देगा। इसी को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ता चला गया। नाराज बेटे ने मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमाल कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर के बाहर ही बैठ रहा और फिर सोने के लिए चला गया। 

Latest Videos

तीन साल पहले पत्नी चले गई थी मायके

अगली सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बताया गया कि आरोपी की पत्नी तकरीबन तीन साल पहले उससे नाराज होकर मायके चली गई थी। इस घटना के बाद से ही आरोपित ज्यादा शराब का सेवन करने लगा था। बीती रात उसके द्वारा अंजाम दी गई घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रात के अंधेरे में खेतों में हल चला रही महिलाएं, जानिए आखिर क्यों लखनऊ में किया जा रहा अनोखा टोटका

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts