अभिनेत्री सारा अली खान ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, शिवलिंग के स्पर्श से विवादों में घिरीं

Published : Mar 17, 2020, 06:18 PM IST
अभिनेत्री सारा अली खान ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, शिवलिंग के स्पर्श से विवादों में घिरीं

सार

सारा के विवादों के कारण उनके पूजन का समय है, क्योंकि ये पूजन और स्पर्श उस वक्त का बताया जा रहा है जब मंदिर का गर्भगृह बंद रहता है। यानी निषेध समय में पूजन को लेकर काशी के साधु संतों और विद्धानों ने आपत्ति दर्ज कराई है। काशी विद्वत परिषद के डॉ रामनारायण द्धिवेदी का कहना है कि अगर पुजारियों ने स्पर्श दर्शन कराया है तो ये गलत हुआ है। मंदिर प्रशासन को फौरन इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए।

वाराणसी (Uttar Pradesh)।  अभिनेत्री सारा अली खान फिर वाराणसी में मां गंगा आरती देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मां अमृता सिंह भी मौजूद रहीं। गंगा आरती की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और शिवलिंग स्पर्श किया, जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। बता दें कि वो इस समय चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 

सारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके माथे पर त्रिपुंड लगा है। उनके गले में माला है। इसके साथ ही सारा ने विश्वनाथ मंदिर गली से यहां की खूबियां और आनंद का वर्णन करते हुए वीडियो में काशी का महत्व बताया है।

इस लिए विवादों में गिरी सारा
सारा के विवादों के कारण उनके पूजन का समय है, क्योंकि ये पूजन और स्पर्श उस वक्त का बताया जा रहा है जब मंदिर का गर्भगृह बंद रहता है। यानी निषेध समय में पूजन को लेकर काशी के साधु संतों और विद्धानों ने आपत्ति दर्ज कराई है। काशी विद्वत परिषद के डॉ रामनारायण द्धिवेदी का कहना है कि अगर पुजारियों ने स्पर्श दर्शन कराया है तो ये गलत हुआ है। मंदिर प्रशासन को फौरन इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट