ताजमहल में अचानक गूंजने लगा गायत्री मंत्र, जाने क्या हुआ उसके बाद

Published : Oct 08, 2019, 10:54 AM ISTUpdated : Oct 08, 2019, 12:03 PM IST
ताजमहल में अचानक गूंजने लगा गायत्री मंत्र, जाने क्या हुआ उसके बाद

सार

विश्वप्रसिद्ध आगरा के ताजमहल में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल परिसर में गायत्रीमंत्र गूंजने लगा। गायत्री मंत्र सुनाई पड़ते ही ताजमहल की सुरक्षा में लगी पुलिस एक्टिव हो गयी। पुलिस  गायत्रीमंत्र की आवाज आने वाले स्थान की ओर भागी। वहां पहुंचने पर सारा माजरा समझ में आ गया तब पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल गायत्रीमंत्र का उच्चारण ताजमहल घूमने आये एक स्कूल के बच्चे कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। 

आगरा(UTTAR PRADESH ). विश्वप्रसिद्ध आगरा के ताजमहल में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल परिसर में गायत्रीमंत्र गूंजने लगा। गायत्री मंत्र सुनाई पड़ते ही ताजमहल की सुरक्षा में लगी पुलिस एक्टिव हो गयी। पुलिस  गायत्रीमंत्र की आवाज आने वाले स्थान की ओर भागी। वहां पहुंचने पर सारा माजरा समझ में आ गया तब पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल गायत्रीमंत्र का उच्चारण ताजमहल घूमने आये एक स्कूल के बच्चे कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। 

सोमवार की दोपहर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों का एक दल ताजमहल घूमने आया था। ताजमहल के पश्चिमी गेट से वह लगभग 100 मीटर ही अंदर गए होंगे कि सारे बच्चों ने के साथ गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। बच्चों को ताजमहल का नियम पता नहीं था। गायत्री मंत्र का उच्चारण सुनकर पुलिस वहां पहुंची और बच्चों को शांत कराया। 
 
पुलिस ने समझाया तो शांत हो गए बच्चे 
पुलिस के मुताबिक बच्चे पतंजलि योग पीठ में रहकर पढ़ाई करते हैं। ताजमहल देखने के बाद वे पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर के करीब बैठे थे। यहां उन्होंने तेज-तेज गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। मौके पर खड़े पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें रोका। पुलिस ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार की सभी गतिविधियां ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें जैसे ही ज्ञात हुआ कि ये सब प्रतिबंध है तो वे चुप हो गए। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका