दूल्हे की चहलकदमी देख चौंकी दुल्हन, बोली- मैं कुंवारी रह जाऊंगी लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी

Published : Jun 08, 2021, 10:46 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 04:52 PM IST
दूल्हे की चहलकदमी देख चौंकी दुल्हन, बोली- मैं कुंवारी रह जाऊंगी लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी

सार

दुल्हन की बात सुनकर दोनों पक्ष सकते में आा गए। पंचायत का दौर शुरू हुआ। नाते-रिश्तेदारों ने बातचीत के बाद दुल्हन को मनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद बगैर शादी किए ही दूल्हा बैंरग वापस लौट गया।   

बलिया (Uttar Pradesh) । शादी में दूल्हे को दुल्हन ने शराब के नशे में देख लिया। लड़खड़ाते दूल्हे को देखते ही उसने शादी से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कहा कि मैं कुंवारी ही रह जाउंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी। हालांकि घंटों पंचायत के बाद मायूस दूल्हा बारात लेकर बैरंग वापस लौट गया। यह घटना मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में की है। 

यह है पूरा मामला
मनियर के एक गांव में लड़की की शादी थी। रविवार को खेजुरी से बारात पहुंची। घरातियों ने हर सम्भव आवाभगत किया। गाजा-बाजा संग द्वारपूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बारात जनवासे में पहुंच गयी। यहीं  किसी बात को लेकर बाराती व घराती पक्ष में मारपीट होने लगी। किसी तरह मामला शांत हुआ, तभी दुल्हन की नजर नशे में लड़खड़ाते दूल्हे पर पड़ गई। इस पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। 

घरवालों के मनाने पर भी नहीं राजी हुई दुल्हन
दुल्हन की बात सुनकर दोनों पक्ष सकते में आा गए। पंचायत का दौर शुरू हुआ। नाते-रिश्तेदारों ने बातचीत के बाद दुल्हन को मनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद बगैर शादी किए ही दूल्हा बैंरग वापस लौट गया। 
 
(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर CEO की कुर्सी पर कौन बैठेगा? 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू पूरा, अब अगला कदम क्या?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश