तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने गश्त पर निकले दरोगा और उसके हमराही को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत नाज़ुक

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन ने देर रात को गश्त पर निकले दरोगा और सिपाही को टक्कर मार दी है।  हादसे में दरोगा की मौके पर मौत हो गई है,  जबकि सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2022 12:48 PM IST

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन ने देर रात को गश्त पर निकले दरोगा और सिपाही को टक्कर मार दी।  हादसे में दरोगा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। दरोगा पवन सिंह जलालाबाद के कस्बा इंचार्ज थे। उनके साथी मनोज सैनी के साथ गश्त पर निकले थे।  

यह है पूरा मसला
दरअसल, जलालाबाद कस्बे के इंचार्ज पवन सिंह अपने साथी मनोज सैनी के साथ बाइक पर रात्रि गश्त पर निकले हुए थे। इसी बीच नगरिया मोड़ पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने सब-इंस्पेक्टर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कस्बा इंचार्ज पवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे हमराही मनोज सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Latest Videos

गाड़ी टकराने की आवाज़ से मचा हड़कंप
गाड़ी के टकराने की आवाज़ इतनी तेज़ थी, जिसके सुनते ही आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। आस पास के लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर दूर तक गाड़ी टकराने की आवाज़ सुनाई दे रही थी।  हादसे में घायल मनोज सैनी की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मनोज सैनी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने सुनाई दास्ता
पुलिस का कहना है कि दरोगा और सिपाही को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सब इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने घायल सिपाही का हाल जाना। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंचे जिनका भी रो-रो कर बुरा हाल है। ।

गोरखपुर: 17 वर्षीय किशोर का मिला शव, जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

ज्ञानवापी मामला: काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ने किया ऐलान, शिवलिंग की पूजा के लिए उठाएंगे बड़ा कदम

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता