सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी, कहा- शिक्षा हमारे लिए बेहद महात्वपूर्ण

Published : Apr 04, 2022, 11:25 AM IST
सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी, कहा- शिक्षा हमारे लिए बेहद महात्वपूर्ण

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मेरा सभी शिक्षकों से आग्रह है कि अगले एक महीने में चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर दस्तक दीजिए और पूछिए कोई बच्चा ऐसा तो नहीं है जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो। उस बच्चे को स्कूल ले जाना, स्कूल में उसका रजिस्ट्रेशन कराना, उसे यूनिफॉर्म, किताबें, बैग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सराकरी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर कई बार सवाल खड़े किए गए। नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने में जुट गई है। सीएम योगी ने श्रावस्ती जिले से राज्य भर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मेरा सभी शिक्षकों से आग्रह है कि अगले एक महीने में चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर दस्तक दीजिए और पूछिए कोई बच्चा ऐसा तो नहीं है जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो। उस बच्चे को स्कूल ले जाना, स्कूल में उसका रजिस्ट्रेशन कराना, उसे यूनिफॉर्म, किताबें, बैग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अगर इनको सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी तो बच्चे दौड़ कर स्कूल पहुंचेंगे और हमारा अभियान भी पटरी पर आएगा।

शिक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपू: CM योगी
उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान हमारी सरकार का बड़ा अभियान है। हमने कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी है। इस दौरान भी शिक्षा का काम जारी रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा शिक्षा प्रभावित हुई। इसके बाद भी आनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमको तो यह पता है कि जब व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करने के बाद सक्षम होगा तो समाज भी सक्षम होगा। जब समाज सक्षम होगा तो फिर सक्षम राष्ट्र का हमारा सपना साकार होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में इकौना के जयचंदपुर कटघरा गांव में बेसिक स्कूल से स्कूल चलो अभियान को गति दी। यहां पर मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम था। उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे। दस बजे प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर कटघरा से उन्होंने प्रदेश व्यापी स्कूल चलो अभियान को फ्लैग आफ किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को एक-एक स्कूल गोद लेने के निर्देश भी दिए हैं। अभियान के तहत स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही छात्रों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, शौचालय, पेयजल, पर्याप्त फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्ध सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करना है।

अभियान की शुरुआत के लिए इसलिए श्रावस्ती को चुना गया
सरकार ने भी स्कूल चलो अभियान के लिए श्रावस्ती का चयन इसी कारण से किया है, क्योंकि यहां पर सबसे कम साक्षरता दर है। श्रावस्ती के बाद बहराइच, बलरामपुर, बदायूं और रामपुर का नंबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कम साक्षरता दर वाले जिलों को प्राथमिकता दी जाए और राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी स्कूलों को 'ऑपरेशन कायाकल्प' के सभी लक्ष्यों को हासिल करना चाहिए, जिसका उद्देश्य स्कूलों को नया रूप देना है।

पंचायत प्रतिनिधि की मौत होने पर नहीं मिलेगी सहायता राशि, जानें नए नियम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ