सिद्धार्थनगर: घर से बाहर खेलने गए मासूम की गला दबाकर हत्या, आरोपी के घर इस हालत में मिला बच्चे का शव

Published : Sep 26, 2022, 05:14 PM IST
सिद्धार्थनगर: घर से बाहर खेलने गए मासूम की गला दबाकर हत्या, आरोपी के घर इस हालत में मिला बच्चे का शव

सार

यूपी के सिद्धार्थनगर में घर से बाहर खेलने गए 4 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे के ना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के घर में रखे बक्से से मासूम का शव बरामद किया है।

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने बीते रविवार को चार साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे का शव देर रात घर में रखे बक्से से बरामद हुआ है। बक्से के अंदर मासूम का शव बोरे से बंधा हुआ था। यह घटना मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव की है। घटना के दौरान मासूम घर के बाहर खेल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मैक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

4 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या
परसा बेलहरी गांव निवासी सनी पुत्र राजेश रविवार को पड़ोस के ही ढ़ाई वर्षीय आर्यन के साथ दोपहर में खेलने के लिए निकला था। कुछ देर खेलने के बाद आ्रयन घर लौट आया। लेकिन सनी घर वापस नहीं आया। काफी देर होने के बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने मोहान पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी। जांच में सामने आया की मासूम गांव की रहने वाली ज्योति के घर गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया।

आरोपी के घर में बक्शे से बरामद हुआ मासूम का शव
पुलिस का संदेह ज्योती पर गहराया तो उसके घर की तलाशी ली गई। इस दौरान घर में रखे बड़े बक्से में बोरी में सनी की लाश मिली। बच्चे का शव बोरे में बंधा हुआ था। वहीं बच्चे की हत्या होने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पी अमित कुमार आनंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ज्योती और उसके पिता को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामले की पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल जा रही 12वीं छात्रा को नेपाल घुमाने के बहाने ले गए युवक, पास के ही पार्क में इस वारदात को दिया अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Madarsa Act: योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला? अब मदरसों में सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई, आगे क्या होगा?
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश