महिलाओं को दुष्कर्म की धमकी देने वाले महंत पर मुकदमा दर्ज, महिला आयोग ने यूपी डीजीपी को लिखा पत्र

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाएं ऐसे लोगों का आसान शिकार बन रही हैं। हिंदू, मुसलमान को धमकी दे या फिर मुसलमान हिंदू को। हम इस तरह की शिकायतों को पुलिस के संज्ञान में ला रहे हैं पर घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2022 10:05 AM IST / Updated: Apr 08 2022, 03:36 PM IST

सीतापुर: महंत बजरंग मुनिदास द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। बीते दो अप्रैल को एक यात्रा निकालने के दौरान महंत ने मंजिद के सामने यात्रा पहुंचने पर अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर और धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को लिखा पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि किसी समुदाय की महिलाओं को दुष्कर्म की धमकी देना स्वीकार्य नहीं है। हमने इस संबंध में यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। मैं खुद इस मामले को देख रही हूं। आयोग ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेगा भले ही धमकी देने वाला कोई धार्मिक नेता हो या कोई और? साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं ऐसे लोगों का आसान शिकार बन रही हैं। हिंदू, मुसलमान को धमकी दे या फिर मुसलमान हिंदू को। हम इस तरह की शिकायतों को पुलिस के संज्ञान में ला रहे हैं पर घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Latest Videos

जांच कर बढ़ाई जाएंगी धाराएं
बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को इलाके से एक यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान एक मस्जिद के सामने यात्रा पहुंची थी, जहां पर एक महंत ने विशेष समुदाय के लिए अभद्र टिप्पणी की। मामले का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर महंत बजरंग मुनिदास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन की किल्लत

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।