पत्नी के बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने दी दर्दनाक मौत, ग्रामीणों को शक होने पर खुला हत्या का पूरा राज

Published : Sep 11, 2022, 02:55 PM IST
पत्नी के बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने दी दर्दनाक मौत, ग्रामीणों को शक होने पर खुला हत्या का पूरा राज

सार

यूपी के जिले सोनभद्र में पत्नी के बिना बताए मायके जाने की सजा मौत मिली है। यह किसी और ने नहीं बल्कि पति ने खुद दी। महिला जब मायके से वापस आए तो घर में गुस्साएं पति ने मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसका शव बोरे में भरकर घर से फरार हो गया।

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में एक युवक ने पत्नी से नाराज होने पर मौत की नींद ही सुला दिया। इतना ही नहीं उसके बाद शव को बोरे में छिपाकर फरार हो गया। यह घटना शनिवार की देर रात की है। इलाके में हत्या की सूचना मिलने पर रात से ही एएसपी व आलाधिकारी मौके पर मौजद हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनको शक हुआ तो वह आरोपी के घर गए और महिला के बारे में पूछा। वह झूठ बोलकर घर से फरार हो गया। उसके बाद महिला के शव बोरी से बरामद हुआ।

मायके लौटने के बाद आरोपी पति ने मार डाला
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव का  है। पुलिस का कहना है कि रीता (30) अपने पति पप्पू पटेल से बिना बताए मायके चली गई थी। इसी बात से पप्पू काफी नाराज था। जब रीता मायके से घर लौटी तो पप्पू का उससे झगड़ा हो गया। पप्पू इतने आक्रोश में था कि उसने पत्नी की हत्या ही कर दी। महिला की हत्या के बारे में किसी को शक न हो इसलिए शव को बोरे में छिपा दिया। पुलिस का कहना है कि उनको यह सूचना रात करीब दस बजे ग्राम प्रधान के द्वारा मिली थी।  

शक होने पर ग्रामीणों को बोरी में मिली महिला
पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच विवाद हो रहा था। इस बात की जानकारी हुई तो गांव वाले घर में गए और पप्पू से रीता के बारे में पूछा। उसने बताया कि रीता अपने मायके गई है और कुछ दिन बाद वापस आएंगी। ग्रामीणों को शक हुआ तो उसको वापस लाने की बात बोले। इस डर की वजह से पप्पू बाहर जाने की बात कहा और निकल गया। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। ग्रामीणों शक हुआ और वह अंदर जाकर देखे तो खून के छींटे पड़े थे। इतना ही नहीं वहां पास में बोरी बरामद हुई और उसपर भी खून के निशान थे। उसको खोलकर देखा तो उसमें रीता का शव था और गला काटकर हत्या की गई थी।

ग्रामीणों ने प्रधान को बताई थी हत्या की बात
उसके जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार को दी। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने ही म्योरपुर पुलिस को बुलाया। इस घटना की सूचना पर एएसपी कालू सिंह, सीओ आशीष मिश्र भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। सीओ आशीष मिश्र ने का कहना है कि  पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की जांच की जा रही है। महिला के शव को छिपाकर आरोपी मौके से फरार है तो उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

नोएडा में गालीबाज महिला वकील के बाद थप्पड़बाज लेडी प्रोफेसर आई सामने, वायरल हो रहा वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम