इस सपा नेता ने कोरोना को बताया भाजपा का छलावा, अफवाह फैलाने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Published : Mar 21, 2020, 06:14 PM IST
इस सपा नेता ने कोरोना को बताया भाजपा का छलावा, अफवाह फैलाने पर दर्ज हुआ मुकदमा

सार

पूर्व सांसद एवं सपा नेता रमाकांत यादव पर कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कोरोना को अफवाह और भाजपा का छलावा बताया था

आजमगढ़(Uttar Pradesh ). आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं सपा नेता रमाकांत यादव पर कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कोरोना को अफवाह और भाजपा का छलावा बताया था। उन्होंने मीडिया के सामने ये बयान दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर शनिवार को सिधारी थाने में रमाकांत यादव के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया। डीआईजी ने बताया कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा था कि कोरोना छलावा है। कोरोना पीड़ित को गले लगा लूंगा, जिस समय इस महामारी से बचाव के लिए शासन नित्य नए उपाय कर रहा है। उस समय पूर्व सांसद को इसके विरोध में बयान देना महंगा पड़ गया। डीएम एनपी सिंह ने उन्हें नोटिस जारी कर उनके दिए बयान का वैज्ञानिक आधार पूछा है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।

पूर्व सांसद ने कोरोना को बताया था भाजपा का छलावा 
पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा था कोरोना वायरस भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाह है। देश में कोरोना नहीं है। सरकार एनआरसी, सीएए, एनआरपी, महंगाई आदि से ध्यान हटाने के लिए सरकार जनता को गुमराह कर रही है। कोरोना एक छलावा है, यह और कुछ नहीं है। मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इसका प्रसार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि लोग एक जगह इकठ्ठे न होने पाएं। अगर किसी को कोरोना है तो मैं उसे गले लगाने को तैयार हूं। बड़ी शर्म लगती है कि कोरोना के लिए इमरजेंसी लगाई जा रही है। अगर कोरोना है तो उसे मेरे पास लाइए मैं उसकी दवा भी करूंगा और उसे गले भी लगाउंगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल