श्रावस्ती में सीएम योगी ने बच्चों की थाली में परोसा खाना, बोले शिक्षा बहुत है ज़रूरी

Published : Apr 04, 2022, 01:47 PM IST
श्रावस्ती में सीएम योगी ने बच्चों की थाली में परोसा खाना, बोले शिक्षा बहुत है ज़रूरी

सार

सीएम योगी ने अपने पहले कार्यकाल में यूपी के सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का काम किया है । जिसका परिणाम देखने को मिला है और इस बार सरकारी स्कूल में बच्चों के इज़ाफा हुआ है। इसी को देखते हुए सीएम योगी ने श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान की शूरुआत की है।

श्रावस्ती: सूबे के मुखिया सीएम योगी के पहली बार सत्ता में आने के बाद से यूपी में सरकारी स्कूलों की स्थिति को काफी हद तक सूधारा गया है। जिसका परिणाम देखने को मिला है। यही एक कारण है कि यूपी के स्कूल में बच्चों का इज़ाफा देखने को मिला है।

श्रावस्ती में सीएम योगी ने शूरु किया अभियान
यूपी के श्रावस्ती में सीएम योगी ने बच्चों के करियर को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल को सुधारने के लिए  काफी काम किया है। जिसके फल स्वरूप यूपी में सरकारी स्कूल में बच्चों की तादात बढ़ती हुई नज़र आ रही है। इसी सिलसिले में आज सीएम योगी ने श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान की शूरुआत की है।

सीएम योगी ने बच्चों की थाली में परोसा खाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अलग अंदाज़ के लिए  हमेशा से जाने जाते रहे है और उनको बच्चों से खासा लगाव भी है। सीएम योगी को बच्चों के साथ कई बार देखा गया है। इसी कड़ी में स्कूल चलो अभियान के तहत आज श्रावस्ती में बच्चों को थाली में खाना परोसते हुए सीएम योगी को देखा गया।

शिक्षा पर बोले सीएम योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा शिक्षा को लेकर कहा कि 'हमको तो यह पता है कि जब व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करने के बाद सक्षम होगा तो समाज भी सक्षम होगा. जब समाज सक्षम होगा तो फिर सक्षम राष्ट्र का हमारा सपना साकार होगा. उन्होंने कहा कि हर बच्चे के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. प्रदेश में स्कूल चलो का प्रदेश व्यापी अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा'।
सीएम योगी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल ले जाना उसका एडमिशन करवाना,उसे यूनिफॉर्म, किताबें, बैग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जिसके बाद सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को पंख मिलेंगे।

सीएम योगी ने शिक्षा को समाज से जोड़ा
सीएम योगी ने सूबे में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद रही है। योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल से ही शिक्षा पर ध्यान दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने श्रावस्ती में 'स्कूल चलो अभियान हमारी सरकार का बड़ा अभियान है. हमने कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी है। इस महामारी के दौरान भी हमारी सरकार ने शिक्षा का काम जारी रहा रखा। सीएम योगी ने आगे कहा कि 'शिक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा शिक्षा प्रभावित हुई। इसके बाद भी ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया'।
   
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार