यूपी-नेपाल सीमा से तीन महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, करते थे यह काला कारनामा

Published : Nov 03, 2019, 07:43 PM IST
यूपी-नेपाल सीमा से तीन महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, करते थे यह काला कारनामा

सार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एसएसबी ने तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 12 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है। 

महराजगंज.  नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल  ने तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रितेश कुमार ने रविवार को बताया कि बल के जवानों ने शनिवार रात नेपाल सीमा से सटे सोनौली में जांच के दौरान कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 687 ग्राम मॉरफीन और 50 ग्राम हशीश समेत कुल सवा किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।

12 करोड़ से अधिक है कीमत

बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा बारह करोड़ रुपये आंकी गयी है। इस मामले में पांचों तस्करों इश्तियाक, सलमान, मुस्कान, रेहाना और शायरा को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'साहब! मेरे देवर ने मेरे साथ...' रोते-रोते SP ऑफिस पहुंची महिला, लगाई न्याय की गुहार
UP Horror: पैंट में पेशाब करने पर टीचर ने 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से दागा