गोतस्करी में शामिल इन महिलाओं से रहे जरा बचके, पुलिस पर भी कर देती हैं हमला

Published : Apr 28, 2022, 06:14 PM IST
गोतस्करी में शामिल इन महिलाओं से रहे जरा बचके, पुलिस पर भी कर देती हैं हमला

सार

बरेली में पुलिस ने गोकशी करते तस्करों के गिरोह को पकड़ा तो उसमें दो महिलाएं भी शामिल निकलीं, वह इतनी खतरनाक हैं कि पकड़े जाने से बचने के लिए कुल्हाड़ी से पुलिस पर ही हमला कर दिया।

बरेली: योगी सरकार गोतस्करी पर जितनी सख्त है, गोतस्कर उतने ही सक्रिय होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस टीम ने गोकशी की सूचना पर छापा मारकर गोतस्करों की घेराबंदी की तो उसमें दो महिलाओं को भी शामिल पाकर पुलिसकर्मी भी हैरत में रह गए। ये महिला तस्कर इतनी दुस्साहसी निकलीं कि खुद को घिरा देखकर उन्होंने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। दो पुलिस कर्मी घायल भी हो गए लेकिन पुलिस ने इन दोनों महिला तस्कर समेत चार को दबोच लिया। हालांकि इस गिरोह के छह सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार के अनुसार, सिरौली थाना क्षेत्र में विशनपुरी से मिलक के बीच दस्तमपुर गांव में गोतस्कर गोवंशीय पशुओं का कटान की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो झाड़ियों की आड़ में 10 तस्कर घुमंतू गोवंशीय पशुओं को काटते पाए गए। उनकी घेराबंदी की तो तस्करों ने धारदार हथियारों से पुलिस पर हमलाकर दिया। हमला करने वाले तस्करों में दो महिलाएं भी थीं, जो कुल्हाड़ी हाथ में थामे थीं। तस्करों के हमले में महिला आरक्षी नीलम सक्सेना और आरक्षी प्रदीप कुमार रूप से घायल हो गए लेकिन पुलिस ने चार तस्करों को मौके पर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चार तस्करों में शामिल दो महिलाओं के नाम शौहर बानो और शहनूर हैं। शौहर रामपुर निवासी अफजल की बीवी है और शहनूर संभल के आस मोहम्मद की बीवी है। दो अन्य तस्कर दस्तमपुर गांव के मुस्तव अली और ताहिर उर्फ टनटूरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सिरौली के अनुसार, पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर पता लगा कि मौके से फरार हुए छह गोतस्करों में सलमान, वसीम, आबिद, अच्छन, मुशाहिद और आस मोहम्मद उर्फ आशू हैं। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने जानकारी दी कि वह काफी समय से गोतस्करी में लिप्त हैं। उन पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

महिला होने की वजह से आसानी से कर देती थीं मांस की सप्लाई
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों महिला गोतस्कर शौहर बेगम और शहनूर अपने गिरोह के साथ लंबे समय से गोकशी और गोतस्करी में लिप्त थीं। वे गिरोह के साथ बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांवों के जंगलों में आवारा गोवंशीय पशुओं को खोजती थीं और उनको घेरकर काटती थीं। इसके बाद मांस की तस्करी बरेली और आसपास के जिलों- रामपुर, मुरादाबाद में की जाती थी। इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का अनुमान है कि गिरोह के लोग दोनों महिलाओं को इसलिए तस्करी में शामिल किए हुए थे ताकि उनके जरिए मांस की सप्लाई आसानी से की जा सके। असल में, महिला होने के नाते उन पर पुलिस व किसी और को शक नहीं होता था और वे सप्लाई का काम आसानी से कर दिया करती थीं।

गोवंशीय पशु का सिर बरामद, एक कुंटल से ज्यादा मांस भी
बरेली पुलिस ने दोनों महिला गोतस्करों को उनके दो पुरुष साथियों के साथ जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में विशनपुरी से मिलक के बीच इस्तमपुर गांव के जंगल में गोकशी करते वक्त पकड़ा। इनके पास से एक कुंटल, पांच किलो प्रतिबंधित पशु का मांस और एक गोवंशीय पशु का काटा हुआ सिर भी बरामद हुआ। कुल्हाड़ी, छुरे, रस्सी और पशु कटान में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। फरार सभी छह तस्करों को पुलिस तलाश रही है।

बलिया में ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने की तस्वीर आई सामने, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

प्रयागराज: बाइक से आए बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या की

केसरिया ट्राइसाइकिल लेकर बेधड़क डीएम के ऑफिस में पहुंचा शख्स, अंदाज को देख सभी रह गए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस