लखनऊ: सपा कार्यालय पर भी लगा समर्थकों का जमावड़ा, मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Published : Oct 10, 2022, 06:31 PM ISTUpdated : Oct 10, 2022, 06:32 PM IST
लखनऊ: सपा कार्यालय पर भी लगा समर्थकों का जमावड़ा, मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सार

सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के झंडे को शोक के रूप में झुका दिया गया। साथ ही यूपी सरकार ने नेताजी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए लखनऊ में सपा कार्यालय में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी थी। नेताजी के निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता सपा कार्यालय में एकत्र हो गए। लखनऊ में नेताजी के निधन के बाद 19 विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में झंडा झुका दिया गया। बता दें कि तीन महीने पहले उनकी पत्नी का देहांत हुआ था।

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक
इस दौरान पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजेंद्र चौधरी, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा समेत सपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया है। मंगलवार यानि कि 11 अक्टूबर को नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेताजी के निधन की सूचना मिलते ही सैफई गांव में शोक की लहर फैल गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता और तमाम नेता मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए सैफई पहुंचे हैं। 

समाजवादी परिवार में दौड़ी शोक की लहर
प्राथमिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेताजी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हो गई है। गांव के लोग और उनके शुभचिंतक भारी संख्या में उनके घर के बाहर जमा होने लगे हैं। बीते 2 अक्टूबर को मुलायम सिंह का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। पिछले करीब 2 सालों से नेताजी ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से परेशान थे। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नेताजी के निधन की पुष्टि की गई। पूरा समाजवादी परिवार अपने मुखिया के जाने से दुखी है। 

Mulayam Singh Yadav Death: मेदांता से सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

गेस्ट हाउस कांड: जिसने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

Breaking News: 82 की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने लिखा- मेरे आदरणीय पिता जी नहीं रहे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी