कानून का राज स्थापित करने के लिए गुंडों और माफियाओं पर योगी सरकार में हुई कार्रवाई: स्वतंत्र देव सिंह

Published : Dec 25, 2021, 12:29 PM IST
कानून का राज स्थापित करने के लिए गुंडों और माफियाओं पर योगी सरकार में हुई कार्रवाई: स्वतंत्र देव सिंह

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के गुंडे और माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की। सपा और बसपा की सरकार में पूरा प्रदेश जंगलराज था और भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया था। पूरा सैफई खानदान सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता को लूटने निकल पड़ता था। भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर योगी सरकार ने करारा प्रहार किया।

लखनऊ: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (swatantra dev singh) यूपी के फरुखाबाद (Farukhabad) जिले में पहुंचे। यहां आवास विकास कालोनी (Awas Vikas colony) के लोईया ग्राउन्ड में युवा मोर्चा (Yuva Morcha) सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत पर लंबे अरसे तक कांग्रेस का शासन रहा, कांग्रेस जम्मू कश्मीर में नया संविधान एवं अलग प्रधानमंत्री चाहती थी। लेकिन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की विभाजन नीति का विरोध किया और 23 जून 1953 को कश्मीर में बलिदान हो गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए आंदोलन चलाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फरुखाबाद के आवास विकास कालोनी के लोईया ग्राउन्ड में युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जब बीजेपी की 2 सीटें आईं थी तब कांग्रेस ने उड़ाया था मजाक: स्वतंत्रदेव सिंह
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव देव सिंह ने कहा कि भारत की संसद में जब भाजपा की मात्र 2 सीटें आई थी, तब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी का उपहास उड़ाया था। लेकिन  अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा-सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कोने कोने तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के पौराणिक मंदिर काशी विश्वनाथ, अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।

भ्रष्टाचार पर योगी सरकार ने किया प्रहार
 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वर्षों पीछे धकेलने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड से जन-जन की खुशहाल किया है। योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के गुंडे और माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की। सपा और बसपा की सरकार में पूरा प्रदेश जंगलराज था और भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया था। पूरा सैफई खानदान सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता को लूटने निकल पड़ता था। भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर योगी सरकार ने करारा प्रहार किया।

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हो रहा 2022 का चुनाव
2014 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा सरकार ने कार्य किया, जिसमें धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दों को हल किया गया। यह चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दों पर हो रहा है। एक तरफ राष्ट्र को कमजोर करने वाली ताकतें हैं और दूसरी तरफ राष्ट्र को मजबूत करने वाली ताकत है। उन्होंने कहा सपा की साइकिल, बसपा का हाथी और कांग्रेस के पंजे से गरीबों के घर लक्ष्मी नहीं आती लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर विराजित होकर आती है। इसलिए प्रदेश की खुशहाली के लिए दोबारा प्रदेश में भाजपा सरकार बनानी होगी। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने की अपील की। सम्मेलन को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अखिलेश को बताया हिन्दू विरोधी, कहा- 'संतों से मांगनी चाहिए मांफी'

स्वतंत्रदेव सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- जिन्ना का नाम लेकर हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की कोशिश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश