बेटी को लेकर साढू का बेटा फरार, पति-पत्नी और बेटे को गंड़ासे से काट डाला, दो की हालत नाजुक


पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो विवेक घायल अवस्था में मिला। रजत का पता नहीं चला। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने भी पहुंचकर मामले की छानबीन की। घायल तारावती ने बताया कि गांव में ही पप्पू का साढ़ू अजुर्न जाटव भी रहता है। उसकी लड़की चार महीने पहले लापता हो गई थी। उसे शक था कि पुत्री पप्पू का बड़ा पुत्र दुर्वेश ले गया है। इसी रंजिश में साढू ने साथियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया है।

Ankur Shukla | Published : Mar 21, 2020 8:26 AM IST

फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh) । घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में वृद्ध मां और दूसरा पुत्र गंभीर घायल हो गया। वहीं, एक पुत्र लापता है। वारदात के पीछे उसके साढ़ू के होने की बात कही जा रही है, जो फरार है। जांच में ये बात सामने आ रही है कि साढू के पुत्री को मृतक का बड़ा पुत्र लेकर फरार हो गया है। इसी रंजिश में साढू ने साथियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और पुत्रवधू को हिरासत में लिया तो साढ़ू का बेटा कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। इसपर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। घटना कमालगंज के गदनपुर देवराजपुर गांव की है।

यह है पूरा मामला
पप्पू जाटव (42) अपने परिवार समेत घर पर थे। उनकी पत्नी सुलोचना (35) खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग घर में कुल्हाड़ी, गड़ासा लेकर घुस आए और पप्पू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आई सुलोचना पर भी प्रहार किए। दोनों खून से लथपथ होकर गिर गए। हमलावरों ने पुत्रों विवेक (12) रजत (10( और अतुल (7) और पप्पू की मां तारावती (65) पर भी हमला बोल दिया। अतुल घायल होकर वहीं गिर गया। विवेक और रजत घर से भाग निकले। विवेक घर से कुछ दूर खेत में मौजूद पड़ोसी महिला के पास छिप गया, जबकि रजत लापता है। गांव के लोग जब तक पहुंचे तब तक पप्पू, सुलोचना और अतुल ने दम तोड़ दिया।

Latest Videos

जांच में ये बातें आईं सामने
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो विवेक घायल अवस्था में मिला। रजत का पता नहीं चला। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने भी पहुंचकर मामले की छानबीन की। घायल तारावती ने बताया कि गांव में ही पप्पू का साढ़ू अजुर्न जाटव भी रहता है। उसकी लड़की चार महीने पहले लापता हो गई थी। उसे शक था कि पुत्री पप्पू का बड़ा पुत्र दुर्वेश ले गया है। इसी रंजिश में साढू ने साथियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया है। हमले में आरोपी अर्जुन जाटव का पुत्र अवनीश कुल्हाड़ी समेत कमालगंज थाने पहुंचा तो हिरासत में ले लिया गया

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल