टिकटॉक पर हजारों लोग इसे करते हैं फॉलो, जानें क्या है इस शख्स की सच्चाई

शाहरुख तीन महीने पहले सऊदी अरब में ड्राइविंग का काम करता था।

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2019 12:56 PM IST

ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने एक टिकटॉक स्टार को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा है। उसके साथ तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स का नाम शाहरुख खान है। इसके टिक टॉक पर 42 हजार फॉलोअर्स हैं। शाहरुख अपने तीन साथियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में मोबाइल लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। 

टिकटॉक हीरो ही इस लूटगैंग का सरगना है। एसपी रणविजय ने बताया, शाहरुख तीन महीने पहले सऊदी अरब में ड्राइविंग का काम करता था। वहीं, उसके ज्यादातर टिकटॉक वीडियो सऊदी अरब में शूट हुए हैं। शाहरुख छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। टिकटॉक के अपने शौक पूरे करने के लिए उसने कुछ लड़कों के साथ गैंग बना लिया। गैंग ग्रेटर नोएडा में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर वापस बुलंदशहर चला जाता था। ये सभी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से लूट के पांच मोबाइल, 3200 रुपए समेत एक घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?