जयपुर में 4000 किलो अष्टधातु से बनी अटलजी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का आज पीएम करेंगे अनावरण

Published : Dec 25, 2019, 09:05 AM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 09:12 AM IST
जयपुर में 4000 किलो अष्टधातु से बनी अटलजी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का आज पीएम करेंगे अनावरण

सार

प्रधानमंत्री करीब एक घंटे लखनऊ में रहेंगे। प्रधानमंत्री अटलजी के साथ के संस्मरणों को भी साझा करेंगे। इस मौके पर पीएम अटलजी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश ) । भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं। वह लोकभवन में अष्टधातु से बनी पूर्व प्रधानमंत्री की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनवारण करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु की यह प्रतिमा 4000 किलो वजनी है। इसकी लागत 89 लाख रुपए है। इसे राजस्थान के जयपुर में  तैयार किया गया है।

मेडिकल यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री करीब एक घंटे लखनऊ में रहेंगे। प्रधानमंत्री अटलजी के साथ के संस्मरणों को भी साझा करेंगे। इस मौके पर पीएम अटलजी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे।

लखनऊ में इंटरनेट बंद
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध को लेकर लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट से लोकभवन तक अद्धसैनिक बल, पीएसी की अतिरिक्त कंपनियां तैनात रहेंगी। लखनऊ में बुधवार को इंटरनेट भी बंद कर दिया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget News: बजट सत्र से पहले सीएम योगी का संवाद पर जोर, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
नाम शिवम मिश्रा, कार लेम्बॉर्गिनी: आखिर कौन है ये रईसजादा जिसने 6 लोगों को कुचल दिया?