टूटे रेलवे ट्रैक से रवाना कर दीं ट्रेनें, बड़ा रेल हादसा टला

Published : Feb 18, 2020, 11:54 AM ISTUpdated : Feb 18, 2020, 11:55 AM IST
टूटे रेलवे ट्रैक से रवाना कर दीं ट्रेनें, बड़ा रेल हादसा टला

सार

सुल्तानपुर में बंधुआ कला शिवनगर स्टेशन के बीच लाइन टूटी हुई थी। इसकी जानकारी सुल्तानपुर रेलवे प्रशासन को नहीं थी। इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस समेत सुल्तापुर लखनऊ मेमो ट्रेन इस टूटे रेलवे ट्रैक से गुजर गई।   

सुल्तानपुर (Uttar Pradesh) । सुल्तानपुर रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि वरुणा एक्सप्रेस और सुल्तापुर लखनऊ मेमो को टूटे रेलवे ट्रैक से गुजर गए। हालांकि जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

यहां टूटी थी रेलवे लाइन
सुल्तानपुर में बंधुआ कला शिवनगर स्टेशन के बीच लाइन टूटी हुई थी। इसकी जानकारी सुल्तानपुर रेलवे प्रशासन को नहीं थी। इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस समेत सुल्तापुर लखनऊ मेमो ट्रेन इस टूटे रेलवे ट्रैक से गुजर गई। 

धीरे-धीरे ट्रेन की गई रवाना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 30 मिनट तक मेमो को बीच में रोके रखने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया। खास बात तो यह है कि रेल प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं हुई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू