मकान के नींव की चल रही थी खुदाई, मिल गया 100 साल पुराना लाखों का खजाना

Published : Sep 06, 2019, 04:14 PM IST
मकान के नींव की चल रही थी खुदाई, मिल गया 100 साल पुराना लाखों का खजाना

सार

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, खिड़किया मोहल्ला में रहने वाले उत्कर्ष उर्फ मोनू के मकान की नींव की खुदाई चल रही थी।

हरदोई. यूपी के हरदोई जिले में खुदाई में 100 साल पुराना लाखों रुपए का खजाना मिला है। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को सूत्रों के जरिए इसकी जानकारी मिली थी, जिसकी के बाद गोपनीय तरीके से जांच की जा रही थी। 

मामला सांडी थाना क्षेत्र का है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, खिड़किया मोहल्ला में रहने वाले उत्कर्ष उर्फ मोनू के मकान की नींव की खुदाई चल रही थी। इस बीच खबर मिली कि वहां से कुछ खजाना निकला है। पुलिस व स्वाट टीम को जांच के लिए लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने 650 ग्राम सोने के आभूषण, 4 किलो 538 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 किलो वजन का पीली धातु का एक लोटा बरामद हुआ है। 

एसपी ने बताया, यह जेवर करीब 100 साल पुराने हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख है। पहले मोनू जेवरात मिलने की बात से इनकार कर रहा था। लेकिन पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से इसकी जांच की। मोनू के रिश्तेदारों से भी कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने खजाना मिलने की बात कबूल कर ली।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: हर जिले में रोजगार जोन, ODOC योजना और 50 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव
UP Budget 2026: 25 लाख युवाओं को AR VR ट्रेनिंग, 55% स्मार्टफोन निर्माण यूपी में